Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बीएसएफ ने फाजिल्का के ऐतिहासिक क्लॉक टावर पर ब्रास बैंड शो का आयोजन किया

फाजिल्का के लोगों में देशभक्ति का जज्बा बहुत ऊंचा - उपायुक्त

DC Fazilka, Senu Duggal, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 29 Jan 2023

Last updated on: Jan 29, 2023, 00:00 IST

फाजिल्का के ऐतिहासिक घंटा घर में रविवार को बीएसएफ की 52वीं बटालियन के कलाकारों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ब्रास बैंड शो का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल सहित फाजिल्का के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बीएसएफ के इस अद्भुत कार्यक्रम का आनंद लिया.

इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे सुरक्षा बलों और आम लोगों के बीच के बंधन को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के लोगों में देशभक्ति की भावना काफी उंची है। उन्होंने कहा कि सिविल  प्रशासन सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ के साथ मिलकर काम कर रहा है.

इस अवसर पर 52वीं बटालियन के कमांडेंट एम प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी  के अमृत महोत्सव के तहत बीएसएफ द्वारा इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम देश के स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों को याद करते हैं, साथ ही आजादी के बाद देश की प्रगति का जश्न भी मनाते हैं।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन और बीएसएफ का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन भेजने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक ड्रोन गतिविधि की सूचना देता है और उसकी सूचना पर कोई बरामदगी होती है तो ऐसी जानकारी देने वाले  को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाता है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है.

इस मौके पर नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ बीएसएफ बैंड की धुनों पर डांस किया । लोगों की देशभक्ति की भावना ने इस कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया।इस अवसर पर बी एस ऍफ़ के कमाडेंट दिनेश कुमार, एस पी  श्री मोहनलाल, सुरिंदर सचदेवा,  श्री लीलाधर शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे

 

Tags: DC Fazilka , Senu Duggal , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD