Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

फाजिल्का में सरहद पार चल रहे तस्करी नैटवर्क का पर्दाफाश

2.1 किलोग्राम हेरोइन, 7 पिस्तौल सहित एक काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 11:48 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम दौरान, स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल ( एसएसओसी) फाजिल्का ने एक दोषी को 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी भंगे वाला ( झुग्गे किशोर सिंह वाला), फ़िरोज़पुर के तौर पर हुई है। बरामद किए गए हथियारों में एक 9 एमएम गलौक और चार .30 बोर के पिस्तौल और दो 9 एमएम पिस्तौल शामिल है। इसके इलावा 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। 

पुलिस टीमों ने उसका हीरो डीलक्स मोटरसाईकल, जिसका प्रयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, भी ज़ब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से ड्रोन के द्वारा राज्य में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजी गई थी। 

उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है। इस आप्रेशन बारे जानकारी देते, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि भरोसेयोग्य सूचना पर कार्यवाही करते, एसएसओसी फाजिल्का की टीमों ने जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष आप्रेशन चलाया और आरोपी को फाजिल्का के गांव बाघे के उत्तर के पास से उस समय काबू किया, जब वह अपने मोटरसाईकिल पर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तलाशी दौरान उससे 2.1 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने आगे बताया कि खुलासे दौरान गिरफ़्तार आरोपी की तरफ से बताए गए टिकाने से चार ओर पिस्तौल बरामद किए गए। इस सम्बन्धित, एफआईआर नंबर 02 तारीख़ 24- 02- 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 25 और आर्मज एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना एसएसओसी फाजिल्का में दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD