Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तेलंगाना में गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत

Hadsa, Hadsa India, Telangana, Gas Cylinder Blast, Blast, Telangana Blast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर फटने से घर में आग लगने से छह साल की बच्ची और उसकी 60 साल की दादी की मौत हो गई। घटना मेडक जिले के चिन्ना शिवनूर गांव की है। 

मृतकों की पहचान मधु और उसकी दादी अंजम्मा के रूप में हुई है। विस्फोट के चलते घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार, हैदराबाद में दो बेटों के साथ रहने वाली अंजम्मा मंगलवार को अपनी पोती के साथ राशन की दुकान से चावल लेने और मासिक पेंशन लेने के लिए गांव आई थी। 

आधी रात को हुए जोरदार धमाके से गांव में दहशत फैल गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस को संदेह है कि गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Telangana , Gas Cylinder Blast , Blast , Telangana Blast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD