Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें "दुल्हनिया ले आएगी मनोरंजन करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि यह आपको खुद-ब-खुद मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है": महेश मांजरेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया

राज्य में 12 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, ESIC Hospital Sanathnagar, Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेलंगाना , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 13:10 IST

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया। 211.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस नई चिकित्सा सुविधा से तेलंगाना में 12.3 लाख से अधिक बीमा प्राप्त व्यक्तियों और लाभार्थी को सेवाएं मिलेंगी।

डॉ. मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम शक्ति और युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता अहम हैं, लेकिन श्रम शक्ति की देश की प्रगति में मुख्य भूमिका है। उन्होंने श्रमिकों के सम्मान, गरिमा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य में उनका प्रभावी योगदान हो।

डॉ. मनसुख मांडविया ने रेखांकित किया कि मोदी सरकार के शासन में राष्ट्र की श्रम शक्ति के प्रति सेवा और सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। डॉ. मांडविया ने सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ बनाने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम-ईएसआईसी लाभार्थियों की संख्या एक दशक पहले के लगभग 7.5 करोड़ से बढ़कर अभी 15 करोड़ से अधिक हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुमानों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि भारत में सामाजिक सुरक्षा दायरा 2014 में 19 प्रतिशत से बढ़कर आज 64 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है, जिससे 94 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई विभिन्न कल्याणकारी पहल का उल्लेख किया, जिनमें 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए निशुल्क अनाज वितरण और पात्र परिवारों के लिए चार करोड़ से अधिक पक्के मकानों का निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कार्यबल की जीवन सुगमता बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री ने श्रम सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि चार श्रम संहिताओं ने 29 मौजूदा श्रम कानूनों का स्थान ले लिया है, जिससे सरल और श्रमिक-केंद्रित श्रम ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने अनिवार्य नियुक्ति पत्र, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन और एक वर्ष की सेवा के बाद ग्रेच्युटी पात्रता जैसे प्रावधानों की चर्चा की।

डॉ. मांडविया ने सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों के महत्व पर जोर देते हुए, नियोक्ताओं और कर्मचारियों से विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। ईएसआईसी अस्पताल ओपीडी ब्लॉक के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कामगारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी और विश्वास व्यक्त किया कि इससे श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के विकास में योगदान देने वाले निर्माण श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया। उन्होंने ईएसआई लाभार्थियों को नकद राशि भी वितरित की, जो श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सनतनगर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में नया ओपीडी ब्लॉक अहम स्वास्थ्य सुविधा है जो हैदराबाद, मेडचल-मल्काजगिरि, संगारेड्डी, रंगा रेड्डी और महबूबनगर जिले सहित समूचे तेलंगाना के 12,30,183 बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों को आधुनिक, व्यापक बाह्य रोगी सेवाएं प्रदान करेगा। मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल होने के नाते, यह राज्य भर के बीमित व्यक्तियों की चिकित्सा आवश्यकताएं पूरी करेगा।

43,611.04 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र में व्याप्त इस अस्पताल में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, डेंटिस्ट्री, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकियाट्री, डर्मेटोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी और आयुष के लिए ओपीडी कॉम्प्लेक्स हैं। इसके अलावा वहां फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, रेडियोलॉजी, योगा, तीन 60 बिस्तरों वाले वार्ड सहित 180 जनरल बेड, 25 आईसीयू और 20 एनआईसीयू बेड, आईसीयू/एनआईसीयू इकाई, मेडिकल स्टोर और एक क्लिनिकल लेक्चर थिएटर मौजूद है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन भारत के कार्यबल हेतु स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह कामगारों को राष्ट्रीय प्रगति के केंद्र में रखते हुए उनकी गरिमा, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सरकार के श्रममेव जयते के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , ESIC Hospital Sanathnagar , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD