Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी

A Revanth Reddy, Revanth Reddy, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, Telangana, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 13:03 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा सुविधाएं, मंजूरियां और अन्य सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री हैदराबाद के फ्यूचर सिटी में अमेजन के डेटा सेंटर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 'तेलंगाना राइजिंग-2047' लक्ष्य के तहत राज्य को वर्ष 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर और वर्ष 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश और रोजगार सृजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के तहत भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में योगदान देने के लिए तेलंगाना सरकार ने राज्य की राष्ट्रीय जीडीपी में हिस्सेदारी को मौजूदा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना से जुड़े सभी मामलों की हर महीने व्यापक समीक्षा करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेजन से वर्ष 2034 तक करीब 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। इस निवेश की प्रगति की निगरानी के लिए सरकार हर महीने विशेष बैठक आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि फ्यूचर सिटी को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि फॉर्च्यून 500 कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा सके।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां निवेश करती हैं तो इससे अन्य उद्योगों और कंपनियों को भी वहां आने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का आयोजन किया था, जिसमें 108 देशों की प्रमुख कंपनियों के करीब 3,000 कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और खेल जैसे क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नीतियां बनाकर राज्य को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही रोजगार बढ़ाने के लिए यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की गई है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद आज आउटर रिंग रोड, आईटी और फार्मा उद्योगों तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण वैश्विक पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड क्षेत्र में करीब 1.34 करोड़ लोग रहते हैं। सरकार का लक्ष्य रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के भीतर स्थित उद्योगों को स्थानांतरित करने, मूसी नदी के पुनर्जीवन और मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में काम किया जा रहा है। रेवंत रेड्डी ने बताया कि सरकार ने 3 लाख रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की योजना तैयार की है।

इसके अलावा शहर में चलने वाले करीब 2 लाख डीजल ऑटो-रिक्शा को भी रेट्रोफिटिंग के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पंजीकरण कर (रजिस्ट्रेशन टैक्स) पूरी तरह माफ कर दिया है, जबकि इससे सरकार को हर साल करीब 1,500 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि देने वाले किसानों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू और पूर्व विधायक के. लक्ष्मा रेड्डी को प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने का निर्देश दिया गया है।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि जिन किसानों ने विकास कार्यों के लिए अपनी जमीन दी है, उनके परिवारों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए।

 

Tags: A Revanth Reddy , Revanth Reddy , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , Telangana , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD