Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म "कंजूस मजनू, खर्चीली लैला" का ट्रेलर हुआ रिलीज़

फिल्म 13 जनवरी 2023 को आपके नज़दीकी सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Kanjoos Majnu Kharchili Laila, Blockbuster Moviesss production, Gurmeet Singh, Bharathi Reddy, Rajiv Thakur,  Shehnaz Sehar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Dec 2022

Last updated on: Dec 27, 2022, 00:00 IST

जानिए कैसे कंजूस लैला को हुआ कंजूस मजनू से प्यार? कॉमेडी पारिवारिक फिल्म "कंजूस मजनू, खर्चीली लैला" का ट्रेलर रिलीज हो गया है और अपनी अनोखी कहानी से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। ब्लॉकबस्टर मूवीज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म गुरमीत सिंह और भारथी रेड्डी द्वारा निर्मित और अवतार सिंह द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में कॉमेडियन अभिनेता राजीव ठाकुर और अभिनेत्री शहनाज़ सहर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे मुद्दे को उभरती है जो हर आम आदमी के परिवार से जुड़ी है। शहनाज़ सहर, "खर्चीली लैला" को "कंजूस मजनू" राजीव ठाकुर से प्यार हो जाता है और दोनों की शादी भी हो जाती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब अत है। जब लैला को पता चलता है की उसका पति और उसका परिवार भी कितने बढे 'कंजूस' हैं तो इस ही कंजूसी को दूर करने के लिए वह पूरे परिवार को अपनी उँगलियों पर नचाती है।

"कंजूस मजनू, खर्चीली लैला" में हास्य तत्वों का मिश्रण दर्शकों को खूब हंसाएगा। इसके दो प्रमुख पात्रों के इलावा फिल्म में निर्मल ऋषि, बृजेंद्र काला, सुदेश शर्मा, सीमा कौशल, अमन सिद्धू और अनूप शर्मा भी शामिल हैं। फिल्म का शीर्षक और ट्रेलर, जिसमें गुदगुदाने वाली हास्य कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक परिवार का 'मुद्दा' आधुनिक युग में बढ़ती महंगाई के साथ जीवन की जरूरतों पर आधारित है।

फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ के बारे में निर्देशक अवतार सिंह ने कहा, "फिल्म के माध्यम से फैमिली ड्रामा पेश करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। दर्शकों के प्यार और उत्साह की बदौलत फिल्म का ट्रेलर बहुत प्रशंसित हो रहा है जिसे देख कर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। फिल्म का नायक बेहद कंजूस है, जो परिवार के खर्चों को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक हमारी इस खास कहानी को पसंद करेंगे।"

जाने-माने कॉमेडियन-अभिनेता राजीव ठाकुर कहते हैं, "मैं इस फिल्म की कहानी से काफी प्रभावित था और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरा किरदार एक वफादार और कंजूस पति का है जो घर के खर्चों पर पूरा नियंत्रण रखता है। इस फिल्म के लिए मेरा उत्साह तब बढ़ गया जब मैंने इसकी कहानी सुनी थी। फिल्म के ट्रेलर को रेलीज़ होते ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया दी है जिसे देख कर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उतना ही प्यार करेंगे जितना कि उन्होंने ट्रेलर को प्यार किया है।"

अभिनेत्री शहनाज़ सहर ने फिल्म "कंजूस मजनू, खर्चीली लैला" के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “अपनी खुशी व्यक्त करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है कि मुझे ऐसे प्रतिभाशाली और अद्भुत अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला। जैसे ही मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, मैं फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गई थी। फिल्म के सेट पर काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरी और राजीव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आएगी।"

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Kanjoos Majnu Kharchili Laila , Blockbuster Moviesss production , Gurmeet Singh , Bharathi Reddy , Rajiv Thakur , Shehnaz Sehar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD