Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी

Shehbaz Sharif, Islamabad, Pakistan, Prime Minister of Pakistan, Cricket, Pakistan Cricket Board, PCB, Najam Sethi, PCB Chairman, Najam Sethi PCB Chairman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 22 Dec 2022

Last updated on: Dec 22, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जियो न्यूज ने खबर दी है कि मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस नियुक्ति को पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बुधवार को अधिसूचित करेंगे।

गोपनीयता की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय नियुक्ति को लेकर चार अधिसूचना जारी करेगा। अधिकारियों ने कहा है कि एक अधिसूचना क्रिकेट बोर्ड के 2019 संविधान को समाप्त करेगी। एक अन्य 2019 संविधान के तहत अध्यक्षता के लिए नामित दो नामों को समाप्त करेगी जबकि तीसरी अधिसूचना 2014 संविधान को बहाल करेगी।

चौथी अधिसूचना मौजूदा बोर्ड को चलाने के लिए एक ढांचे की स्थापना को अधिसूचित करेगी। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा को हटाने की खबरें कुछ समय से चल रही थीं। हालांकि उन्होंने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। जियो न्यूज ने कहा कि बाद में यह खबर थी कि मौजूदा सरकार ने मौजूदा पीसीबी अध्यक्ष को हटाने का फैसला किया है।

हालांकि राजा ने पीसीबी स्टाफर्स को बुलाकर उनसे कहा कि उन्हें अपना काम जारी रखने के लिए सरकार से 'हरी झंडी' मिल गयी है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को 13 सितम्बर, 2021 को निर्विरोध पीसीबी का अध्यक्ष चुना गया था।

 

Tags: Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan , Cricket , Pakistan Cricket Board , PCB , Najam Sethi , PCB Chairman , Najam Sethi PCB Chairman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD