Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दूसरा वनडे : भारत के खिलाफ रूट ने जड़े नाबाद 99 रन, इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत, सीरीज में 1-1 से बराबरी

Sports News, Cricket, Joe Root, India, England, Cardiff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कार्डिफ , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 13:02 IST

इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम के जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए रूट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत ने बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। कार्डिफ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 44 ओवरों का सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 233 रन पर सिमट गई।

कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 44 रन की साझेदारी की। गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। 111 के स्कोर तक भारत ने ईशान किशन (1) के रूप में तीसरा विकेट भी खो दिया।

यहां से श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 178 रन तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि अय्यर 71 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए।

इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह ने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान एक ही ओवर में चार बाउंड्री (3 छक्के और 1 चौका) लगाईं। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट चटकाए। सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 3.4 ओवर में जैकब बेथेल (4) भी पवेलियन लौट गए। ऐसा लगा कि यहां से टीम इंडिया मैच में पकड़ बना सकती है, लेकिन मेहमान टीम ने हाथ आया मौका गंवा दिया।

यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 45 रन, सैम करन (26) के साथ 45 रन और जोस बटलर (17) के साथ 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद रूट ने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 86 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। रूट ने गस एटकिंसन के साथ सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

रूट 133 गेंदों में 9 चौकों के साथ 99 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एटकिंसन ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 23 रन बनाए। भारत की तरफ से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Joe Root , India , England , Cardiff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD