Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

वेस्टइंडीज के दिग्गज और क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन

Sports News, Cricket, Sir Garfield Sobers, Sir Garry Sobers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:42 IST

क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, "एक शानदार पारी खत्म हो गई है।

हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स।" 28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे। 1954 से लेकर 1974 तक वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे।

इस दौरान 93 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 8,032 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 365 रन था। इसके अलावा 235 विकेट भी सोबर्स ने लिए थे। सोबर्स ने एक वनडे भी खेला था। इसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था। सोबर्स ने अपने शुरुआती टेस्ट एक गेंदबाज के तौर पर खेले। 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।

1958 में सबीना पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन बनाकर उन्होंने लेन हटन का सबसे बड़े व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस रिकॉर्ड को 1994 में ब्रायन लारा ने तोड़ा था। इसका जश्न मनाने के लिए सोबर्स खुद मैदान में मौजूद थे। सोबर्स ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ग्लेमोर्गन के मैल्कम नैश के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे और ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर थे।

पुरुषों के क्रिकेट में आईसीसी का सबसे बड़ा सालाना अवॉर्ड सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड उनके सम्मान में दिया जाता है और यह सभी फॉर्मेट में पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे शानदार ओवरऑल परफॉर्मर को पहचान देता है। 1975 में क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें नाइटहुड की उपाधि दी गई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Sir Garfield Sobers , Sir Garry Sobers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD