Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पटियाला केंद्र का दौरा किया, 300 बिस्तरों वाले नए छात्रावास का उद्घाटन किया

इस प्रतिष्ठित केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एथलीटों को रहने की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी: श्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Sports Authority of India, Netaji Subhas National Institute of Sports, NSNIS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Dec 2022

Last updated on: Dec 17, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को पटियाला में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एसएसएनआईएस) का दौरा किया और 300 बिस्तर वाले एक नए छात्रावास का उद्घाटन किया, जिसकी निर्माण लागत 26.77 करोड़ रुपये है।श्री ठाकुर ने भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और धाविका पीटी उषा को समर्पित छात्रावासों का भी उद्घाटन किया, जिन्हें 5.25 करोड़ की कुल लागत से पुनर्निर्मित और उन्नत किया गया है।

उद्घाटन के दौरान संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "सरकार का प्रयास एथलीटों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा एथलीटों को सभी नीतियों के केंद्र में रखने के महत्व पर बल दिया है। यह 300 बिस्तरों वाला छात्रावास एवं पुराने छात्रावासों का उन्नयन इस दिशा में एक और कदम है, ताकि इस प्रतिष्ठित केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एथलीटों को रहने की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।"

श्री ठाकुर ने एनएसएनआईएस पटियाला में शैक्षणिक पाठ्यक्रम में पहली बार शामिल स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस एनालिसिस कोर्स का भी उद्घाटन किया। इस पाठ्यक्रम के छात्रों के पहले बैच के साथ बातचीत करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "एक एथलीट की वास्तविक क्षमता का आकलन करने के लिए खेल विज्ञान और खेल प्रदर्शन विश्लेषण को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।"

अपनी यात्रा के दौरान श्री ठाकुर ने 400 से अधिक एथलीटों और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उन्हें खेलों पर ध्यान केंद्रित करने तथा देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एथलीटों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और वर्तमान ढांचे में सुधार के बारे में जानकारी मांगी।पिछले कुछ वर्षों के दौरान साई पटियाला ने कई विख्यात एथलीट देश को दिए हैं। जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक पदक सहित देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

वर्ष 2021 में, साई पटियाला के एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में छह स्पर्धाओं में कुल 72 पदक जीते। वर्ष 2022 में यह संख्या बढ़कर 195 पदकों तक पहुंच गई।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साई पटियाला के एथलीटों ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, यूरोपीय ओपन और जूनियर विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में 19 पदक जीते हैं।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Sports Authority of India , Netaji Subhas National Institute of Sports , NSNIS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD