Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने नदियों को आपस में जोड़ने संबंधी विशेष समिति (एससीआईएलआर)के बैठक की अध्यक्षता की

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा केन बेतवा संपर्क परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी और इसे आठ वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा

Gajendra Singh Shekhawat, Bishweswar Tudu, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti, Special Committee for Interlinking of Rivers, SCILR, National Water Development Agency, NWDA, Eastern Rajasthan Canal Project, ERCP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) सोसायटी की 36वीं वार्षिक आम सभा और नदियों को आपस में जोड़ने संबंधी विशेष समिति (एससीआईएलआर)की 20वीं बैठक का आयोजन किया गया। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि जल संसाधन भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है और नदियों को आपस में जोड़ने वाला कार्यक्रम देश में जल और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह सूखा प्रभावित और वर्षा द्वारा सिंचित होने वाले कृषि भूमि को जल उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करेगा। 

श्री शेखावत ने दिसंबर, 2021 में भारत सरकार द्वारा अनुमोदित किए गए केन बेतवा संपर्क परियोजना (राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत पहली आईएलआर परियोजना) के कार्यान्वयन की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी और इसे आठ वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान, एनडब्ल्यूडीए के महानिदेशक ने एजेंडा विषयों पर अपनी एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस बैठक में विभिन्न कार्यों की स्थिति और नदियों को आपस में जोड़ने (आईएलआर) वाली परियोजनाओं के लिए लंबित मुद्दे/अड़चनें,एनडब्ल्यूडीए की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट किए गए अकाउंट और राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना (एनएफआरए)के गठन और राष्ट्रीय नदी जोड़ो प्राधिकरण (एनआईआरए) के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई।

नदियों को आपस में जोड़ने संबंधी विशेष समिति (एससीआईएलआर)ने आईएलआर की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के एक हिस्से के रूप में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) संपर्क नहर परियोजना का एकीकरण करने पर विचार वाले प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की और परियोजना के पहले चरण को प्राथमिकता वाली इंटरलिंकिंग परियोजना घोषित किया।

एससीआईएलआर को एनआईआरए का गठन करने वाले कैबिनेट नोट के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई, जो हाल ही में अनुमोदन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा गया था। इस कैबिनेट नोट को एससीआईएलआर, टास्क फोर्स और  अन्य विभागों/मंत्रालयों के विचारों को शामिल करते हुए पिछली बैठक में हुए विचार-विमर्श के आधार पर तैयार किया गया है।

इस बैठक में श्री बिश्वेश्वर टुडू, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, श्री गोविंद एम. करजोल,कर्नाटक सरकार के जल संसाधन मंत्री और श्री दुरईमुरुगन,तमिलनाडु सरकार के जल संसाधन मंत्री भी उपस्थित हुए और श्री तुलसी राम सिलावट,मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री इसमें डिजिटल माध्यम से शामिल हुए। इस बैठक का समापन अध्यक्ष के समापन भाषण और विशेष सचिव (जल संसाधन मंत्रालय, आरडी और जीआर) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव देने के बाद हुआ।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Bishweswar Tudu , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti , Special Committee for Interlinking of Rivers , SCILR , National Water Development Agency , NWDA , Eastern Rajasthan Canal Project , ERCP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD