Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में रिस्क मैनेजमेंट एंड प्रिवेंशन ऑफ एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस 'वन वर्ल्ड, वन हेल्थ' पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2022

Last updated on: Dec 12, 2022, 00:00 IST

रिस्क मैनेजमेंट एंड प्रिवेंशन ऑफ एंटीबायोटिक रजिस्टेंस प्रोजेक्ट “प्रिवेंट-इट“ (PREVENT IT) के तहत चितकारा यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'वन वर्ल्ड, वन हेल्थ' का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में 40 से अधिक भारतीय और यूरोपीय संस्थानों के 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने ड्रग रेजिस्टेंट पैथोजन्स जुड़े हताहतों की संख्या को खत्म करने में वन हेल्थ एप्रोच के प्रभाव पर चर्चा की।लांसेट में प्रकाशित एक लेख के अनुसार जागरूकता के बावजूद सुपरबग्स और ने ड्रग रेजिस्टेंट पैथोजन्स दुनिया भर में मौत का कारणों में दूसरे नंबर पर हैं।

 वैज्ञानिक समुदाय अनसस्टेनेबल ह्यूमन एंड मेडिकल प्रैक्टिस को ड्रग रेजिस्टेंट डिसीसेंज के बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस वैश्विक सम्मेलन में उपस्थित इटली के राजदूत महामहिम उगो एस्टुटो और  यूरोपीय संघ व भारत में डच दूतावास में हैल्थ अटैची डाक्टर रोमेंस मन्स पुटन्स, फेकल्टी आफ यूरोपियन स्टडीज  हैड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस  एंड इकोनॉमिक्स रीगा स्ट्रैडिन्स विश्वविद्यालय, लातविया, के  बेनोइट सॉवरोचे, प्रथम  काउंसलर, डेलीगेशन आफ यूरोपियन यूनियन टू इंडिया एंड भूटान एंड मार्सल फ्लोर, काउंसर फार हैल्थ वेलफेयर स्पोटर्स व एंबेसी आफ द किंगडम आफ द नीदरलैंड इन इंडिया आदि थे।

चितकारा  यूनिवर्सिटी  की  प्रो-चांसलर  डॉ मधु चितकारा द्वारा परिकल्पित परियोजना “प्रिवेंट-इट“ का उद्देश्य उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण करना है, इसके अलावा यह राष्ट्र के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों की क्षमता को  बढ़ाने में सहायक होने के साथ यह भारत सरकारी की प्रमुख फ्लैगशिप नीतियों को  पूरा करने में मदद कर सकता है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक व्यावहारिक उपाय के रूप में चितकारा स्पाक (SPAAK) सेंटर फॉर मल्टी डिसिप्लिनरी यूरोपियन स्टडीज चितकारा यूनिवर्सिटी में स्थापित किया गया। “प्रिवेंट-इट“ (PREVENT IT) के सर्जक डॉ. स्टेफानो ग्रीको की अध्यक्षता में स्थापित यह सेंटर ऐसे सामाजिक मुद्दों के लिए जिनकी वैश्विक प्रासंगिकता है  भारत और यूरोप के बीच सेतु स्थापित करने का काम करेगा।

1 मिलियन यूरो के अनुदान के साथ यूरोपीय संघ द्वारा चयनित और सह-वित्तपोषित प्रिवेंट-इट एक इंटरडिसिप्लिनरी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोजेक्ट हैं जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ताकि वह अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ को बना सकें जहां पर जहां भारत और यूरोप के विश्वविद्यालय एक समान उद्देश्य के लिए एकजुट हो सकें। पिछले चार वर्षों के दौरान “प्रिवेंट-इट“ (PREVENT IT) ने मटेरियल व इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग एक्टिविटी को विकसित करने के अलावा सामाजिक जागरूकता के लिए काम किया है।

परियोजना के दायरे का विस्तार करने के लिए एक ठोस कार्रवाई के रूप में, सम्मेलन ने  इंडो यूरोपियन हेल्थ एसोसिएशन के आधिकारिक लांच को अवसर प्रदान किया है। “प्रिवेंट-इट“ (PREVENT IT) फ्रेमवर्क के तहत की गई  गतिविधियों का एसोसिएशन फायदा उठाएगी और मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए कार्रवाई के दायरे का विस्तार  भी करेगी।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD