Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री ने ‘नागपुर मेट्रो के चरण-2’ का शिलान्यास किया और ‘नागपुर मेट्रो के चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया

उन्होंने मेट्रो में फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की

 Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Devendra Fadnavis, Nitin Gadkari, Nagpur Metro, Nagpur, Maharashtra, Khapri Metro Station, Nagpur Metro Rail Project, Eknath Shinde
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 11 Dec 2022

Last updated on: Dec 11, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘नागपुर मेट्रो चरण-1’को राष्ट्र को समर्पित किया और खापरी मेट्रो स्टेशन पर 'नागपुर मेट्रो चरण-2' का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने खापरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर तक पहली बार चलने वाली दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। 

नागपुर मेट्रो का पहला चरण 8650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है, जबकि दूसरा चरण 6700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।प्रधानमंत्री फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से नागपुर मेट्रो में यात्रा करके खापरी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। 

फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में सवार होने से पहले, प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना और ‘सपनों से बेहतर’प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने एएफसी गेट पर खुद के लिए एक ई-टिकट खरीदा और छात्रों, नागरिकों एवं अधिकारियों के साथ यात्रा की। उन्होंने यात्रा के दौरान उन लोगों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मैं नागपुर मेट्रो के पहले चरण के उद्घाटन पर नागपुर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैंने दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो में यात्रा भी की। यह मेट्रो आरामदायक और सुविधाजनक है।”

नागपूर मेट्रोच्या पहिल्या टप्प्याच्या उद्घाटनाबद्दल मी नागपूरकरांचे अभिनंदन करतो. आज दोन मेट्रो गाड्यांना हिरवा झेंडा दाखवला आणि मेट्रोतून प्रवासही केला. मेट्रो प्रवास अत्यंत आरामदायी आणि सोयीस्कर आहे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

“नागपुर मेट्रो में यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने छात्रों, स्टार्ट-अप क्षेत्र के लोगों और जीवन के अन्य क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों के साथ बातचीत की।”

प्रधानमंत्री जब मेट्रो से खापरी मेट्रो स्टेशन परपहुंचे तो उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी भी थे।

पृष्ठभूमि

शहरी आवागमन में क्रांति लाने वाले एक और कदम के रूप में, प्रधानमंत्री ने 'नागपुर मेट्रो चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया और खापरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों - खापरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) तक – को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

नागपुर मेट्रो के पहले चरण को कुल 8650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया। दूसरे चरण को 6700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Devendra Fadnavis , Nitin Gadkari , Nagpur Metro , Nagpur , Maharashtra , Khapri Metro Station , Nagpur Metro Rail Project , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD