Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दिल्ली में 95 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, New Delhi, Police, Delhi Police, Marijuana, Drug, Drug Peddler
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला और एक ड्रग पेडलर सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और बिक्री करने वाले एक गिरोह का पदार्फाश करने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के कब्जे से 95 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) भी बरामद किया है और इसे टोयोटा इनोवा कार में विशाखापत्तनम से दिल्ली ले जाया गया था।

आरोपियों की पहचान बिहार के पतराही खुर्द निवासी 39 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ बबलू, सारण जिला निवासी उज्जवल कुमार, 23 वर्षीय असम निवासी लक्ष्मी सिंह और नशा तस्कर आजाद 38, के रूप में हुई है। जो दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके का रहने वाला है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली में खरीदे गए गांजे की खेप की आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी।

स्पेशल आई सीपी ने कहा, "इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, दिलशाद गार्डन के पास एक जाल बिछाया गया। एक आंध्र प्रदेश पंजीकृत इनोवा कार देखी गई। कार, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग सवार थे, को रोका गया और तलाशी लेने पर पांच प्लास्टिक की बोरियों में कुल 72.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया"।

पूछताछ में आरोपी नूर मोहम्मद, उज्जवल, लक्ष्मी ने खुलासा किया कि उन्होंने गांजा विशाखापत्तनम से खरीदा था और आजाद को सप्लाई करने जा रहे थे। आजाद को भी गिरफ्तार किया गया और बाद में उनके आवास से 22.795 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यादव ने कहा कि नूर, उज्‍जवल और लक्ष्मी विशाखापत्तनम से भारी मात्रा में मारिजुआना की खरीद करते थे और इसे आजाद तक पहुंचाते थे, जो कथित गांजा को छोटे पाउच में बेचता था।

अधिकारी ने कहा, "गांजा को दिल्ली से ले जाते समय लक्ष्मी सह-चालक की सीट पर बैठती थी और परिवार की तरह व्यवहार करती थी। कार में महिला को देखकर पुलिस या जांच एजेंसियों को उन पर शक नहीं होता था।"

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Police , Delhi Police , Marijuana , Drug , Drug Peddler

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD