Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू द्वारा अंतरा डांस एंड क्रिएटिव आर्ट स्टूडियो के 11वें वार्षिक समारोह की मेजबानी

स्टूडियो के विभिन्न क्षेत्रों और आयु समूहों के 100 से अधिक विद्याथियों ने सुंदर नृत्यकला और रचनाओं पर प्रस्तुति दी

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Dec 2022

Last updated on: Dec 05, 2022, 00:00 IST

निरंतर बढ़ती और अब तक छिपी हुई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को सबसे बड़ा मंच प्रदान करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अंतरा  डांस  स्टूडियो (जालंधर) के 11वें वार्षिक नृत्य सम्मेलन का आयोजन किया।वार्षिक शो 'ड्रीम कैचर्स-2022', जिसका शीर्षक 'विंग्स ऑफ जॉय' था, की शुरुआत समूह प्रदर्शन "उड़ने दो" गीत पर नृत्य के साथ हुई जिसके द्वारा  नृत्य  के लिए स्वतंत्रता की कामना की गयी। 

इसके बाद भगवान राम और कृष्ण की पूजा करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन कत्थक नृत्य; गुरु वंदना;  खुद निर्देशक  निधि मित्तल  द्वारा प्यार की पीड़ा के लिए 'अष्ट नायिका' का चित्रण करने वाला ठुमरी नृत्य; और, कई अन्य नृत्य रूपों का प्रदर्शन किया गया | स्टूडियो के विभिन्न क्षेत्रों और आयु समूहों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्यकला और रचनाओं पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।

मदर टेरेसा स्कूल के विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों  द्वारा संगीत कार्यक्रम का  सबसे भावनात्मक और भावुक प्रदर्शन किया गया। जिसे उन्होंने सभी उपस्थित संभ्रांत दर्शकों का दिल जीत लिया | इस पेशकारी से प्रभावित सभी दर्शकों ने सर्वसम्मति से अपने आसपास के व्यक्तियों के लिए हमेशा सहायक होने का संकल्प लिया। 

वास्तव में, यहाँ विषय "तितली" उन सभी लोगों को समर्पित था जिन्होंने कई अन्य लोगों का समर्थन करके उनके सपनों को पूरा करने में मदद की है। छोटे बच्चों के कई अन्य अविश्वसनीय और ऊर्जावान प्रदर्शनों की भी सबसे अधिक सराहना की गई।तीन घंटे के उत्सव के दौरान, विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों में कथक, बेली, सालसा, बचाटा, सेमि-क्लासिकल, बॉलीवुड और बहुत कुछ शामिल थे। 

स्टूडियो ही की  अदिति मित्तल ने तबले की विशेष थापों की संगत पर वेस्टर्न बेली डांस का प्रस्तुतिकरण कत्थक नृत्य के रूप में देकर बेहतरीन अदाकारी दिखाई | वास्तव में, पिछले एक दशक में, अंतरा स्टूडियो ने अपने हजारों विद्यार्थियों  को रचनात्मक नृत्य रूपों में प्रशिक्षित किया है।

एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती  रश्मि मित्तल ने इस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने सहयोग से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, और उन्हें यह बताकर भी प्रेरित किया कि नृत्य करने वाला  भाव-भंगिमाओं से अपनी आत्मा की आवाज कहता है जो कभी शब्द नहीं कह सकते। 

उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना करते हुए  कामना की कि  वे सभी राष्ट्रीय और वैश्विक  स्तर पर सदैव नई ऊंचाइयों को छूते रहें। स्टूडियो से जुड़े रहते हुए, उन्होंने एलपीयू  के मंच पर एक उद्देश्य के साथ  मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के माध्यम से विशाल इको-सिस्टम  बनाने  के लिए  स्टूडियो  की  निदेशक श्रीमती निधि मित्तल  को भी बधाई दी।

निदेशक श्रीमती निधि मित्तल ने स्टूडियो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारत के नवोदित कलाकारों को एक शानदार मंच प्रदान करने के लिए एलपीयू  प्रबंधन  को धन्यवाद दिया। उन्होंने साझा किया कि अंतरा स्टूडियो बड़ा सोचने और अपने सपनों का पीछा करने के प्रति  दिमाग और दिल खोलने के बारे में अधिक सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन बैंगलोर की मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री लीना मनोट ने किया।

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और व्यवसायों के बच्चे, किशोर, वयस्क और वरिष्ठ नागरिक 'अंतरा' में एक साथ सीखते हैं, जहां वे दिव्य कला के लिए उम्र की बाधा को भूल जाते हैं। स्टूडियो ने कोविड महामारी अवधि के दौरान भी ऑनलाइन प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित कीं, जहां समस्त  भारत  और 5 से अधिक अन्य देशों - यूएस, यूके, दुबई, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका के विद्यार्थियों ने भी नृत्य कला सीखी।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD