Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को साथ आना होगा : जी. किशन रेड्डी

आध्यात्मिक गुरुओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भारत का मुख्य मूल्य आध्यात्मिकता है: अर्जुन राम मेघवाल

Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Arjun Ram Meghwal, Azadi ka Amrit Mahotsav, Pujya Swami Chidanand Saraswati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2022

Last updated on: Nov 30, 2022, 00:00 IST

संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आध्यात्मिक गुरुओं के एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 26 आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आध्यात्मिक गुरुओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव में मार्गदर्शन करने और शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, श्री जी. किशन रेड्डी ने की। इस अवसर पर संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, आध्यात्मिक संगठनों के शीर्ष गुरु, श्री गोविंद मोहन, सचिव, संस्कृति मंत्रालय भी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि, “एकेएम के अंतर्गत 28 राज्यों, 9 केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से ज्यादा देशों में एक लाख से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। एकेएम सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है  बल्कि यह 130 करोड़ देशवासियों का कार्यक्रम है।” 

उन्होंने यह भी कहा कि  “भारत में युवाओं की एक बहुत बड़ी आबादी है और उन सभी युवाओं को धर्म, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए।”इस अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है कि भारत में विकास मानवता केंद्रित होना चाहिए और यह केवल आध्यात्मिक गुरुओं के मार्गदर्शन से ही संभव है।” 

स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद सरस्वती का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, “आध्यात्मिक गुरुओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भारत का मुख्य मूल्य आध्यात्मिकता रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि हमें एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है और तभी विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

इस सम्मेलन को परमनिकेतन आश्रम, उत्तराखंड के अध्यक्ष, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या, क्रिया योग शिक्षण और ध्यान केंद्र, पुरी के स्वामी योगेश्वरानंद सहित अन्य आध्यात्मिक गुरुओं ने संबोधित किया।'आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम)' स्वतंत्र भारत के प्रगतिशील 75 गौरवशाली वर्षों को मनाने के लिए एक उत्सव है। 

यह भारत के लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश के विकास और इसकी प्रगतिशील यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, संस्कृति मंत्रालय सांस्कृतिक गौरव विषय पर अभियान चला रहा है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Arjun Ram Meghwal , Azadi ka Amrit Mahotsav , Pujya Swami Chidanand Saraswati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD