Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शराब नीति मामला : मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य सचिव को बर्खास्त करने की मांग की

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Deputy Chief Minister, New Delhi, Liquor Policy Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2022

Last updated on: Nov 25, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा दायर पहले आरोपपत्र में सात आरोपियों को नामजद करने और आरोपपत्र में अपना नाम नहीं आने पर शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्य सचिव नरेश कुमार को उनके पदों से हटाने की मांग की।

सिसोदिया ने कहा- सीबीआई की चार्जशीट ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में कोई आबकारी घोटाला नहीं हुआ है। अन्य आरोप अदालत में झूठे साबित होंगे।प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए, उन्होंने हमें कुचलने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उनकी सारी रणनीति विफल रही। देश भर में 500 से अधिक छापे मारने के लिए आठ सौ अधिकारियों को तैनात किया गया था, लेकिन सीबीआई को कुछ भी नहीं मिला। 

दिल्ली एल-जी और मुख्य सचिव ने भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। उपराज्यपाल और मुख्य सचिव दोनों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे 'घोटाले' को भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए गढ़ी गई कहानी करार दिया। सिसोदिया ने कहा- भाजपा ने कई महीने पहले एक मनगढंत कहानी गढ़ी थी कि दिल्ली में एक बड़ा आबकारी घोटाला हुआ है। 

कभी उन्होंने कहा कि यह घोटाला 10,000 करोड़ रुपये का है, कभी उन्होंने कहा कि यह 500 करोड़ रुपये का है। आंकड़े बदलते रहे, कभी-कभी यह 1 करोड़ रुपये भी होता था। उन्होंने सीबीआई को मेरे घर पर छापा मारने के लिए भेजा और यहां तक कि मेरे लॉकरों की भी जांच की। तब भी मैंने कहा था कि दिल्ली में ऐसा कोई आबकारी घोटाला नहीं हुआ।

डिप्टी सीएम ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत एल-जी और मुख्य सचिव के माध्यम से फर्जी रिपोर्ट तैयार की। सिसोदिया ने कहा, क्या बीजेपी अब अपने ही उपराज्यपाल और मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सिसोदिया ने कहा- चूंकि यह साबित हो गया है कि 800 अधिकारियों को तैनात करने और 500 स्थानों पर छापेमारी करने के बावजूद, सीबीआई के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, यह सीबीआई से क्लीन चिट मिलने जैसा है। 

क्या उन्हें (भाजपा) एलजी और मुख्य सचिव को बर्खास्त नहीं करना चाहिए? सिसोदिया ने मांग की कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और एल-जी और मुख्य सचिव को उनके पदों से हटा दिया जाना चाहिए।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Deputy Chief Minister , New Delhi , Liquor Policy Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD