Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बिस्मिल की महफिल में जमकर थिरके जनता के पांव, सूफियाना माहौल पर खत्म हुआ साहित्य के महाकुंभ का दूसरा दिन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2022

Last updated on: Nov 20, 2022, 00:00 IST

साहित्य आजतक 2022 शुरू हो चुका है. शब्दों और सुरों के इस ग्रैंड मंच पर दूसरा दिन भी जानदार सेशन और बेहतरीन परफॉरमेंस से भरा रहा. शनिवार की शुरुआत हंस राज हंस के सूफियाना गीतों से हुई और दिन का अंत दिल्ली के बिस्मिल बैंड की परफॉरमेंस पर हुआ. बैंड की परफॉरमेंस सुन रहे लोग संगीत की धुन पर झूमते नजर आए.  

साहित्य का महाकुंभ, साहित्य आजतक 2022 का रंग अपने शबाब पर पहुंच रहा है. दिल्ली की सर्दियों को खुशनुमा बना रहे इस जश्न का आनंद जनता खूब ले रही है. कोरोना और लॉकडाउन के कारण दो साल के ब्रेक के बाद लौटे इस इवेंट को साहित्य प्रेमियों का खूब प्यार मिल रहा है.  

साहित्य और कला से जुड़ी बेहतरीन शख्सियतों को सुनने का मौका तो लोगों को मिल ही रहा है, साथ ही माहौल में भरपूर रंग बनाए रखने के लिए संगीत का भी जोरदार इंतजाम है. साहित्य आजतक 2022 का दूसरा दिन सूफी संगीत के नाम रहा. शनिवार को दिन में हंस रान हंस ने अपने सूफियाना सुरों से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समा बांधा और अपने गीतों से इवेंट में आए श्रोताओं की एनर्जी बढ़ा दी. दिन के अंत में जनता की एनर्जी को सूफियाना सुरों से चार्ज किया बिस्मिल बैंड ने.   

बिस्मिल की महफिल  

बिस्मिल बैंड ने साहित्य आजतक 2022 के लिए एक खास परफॉरमेंस दी और सूफी नगमों को अपनी आवाज से सजाने वाले नुसरत फतेह अली खान को अपने म्यूजिक से याद किया. परफॉरमेंस की शुरुआत 'किवें मुखड़े तों नजरां हटावां' से हुई और पहले ही गीत से माहौल में जैसे बिजलियां दौड़ने लगीं. 

शनिवार दोपहर  में हंस राज हंस ने 'मस्त कलंदर' गाने को सूफी गायकों का 'जन गण मन' कहा था, इसी गाने के साथ बिस्मिल की भी महफिल पूरी हुई. बीच में नुसरत साहब की आवाज मे में खूब पॉपुलर हुए 'तू माने या ना माने दिलदारा' और 'काली काली जुल्फों के फंदे' जैसे गीतों को बिस्मिल बैंड ने इलेक्ट्रॉनिका के साथ बेहतरीन अंदाज में पेश किया.   

बिस्मिल बैंड का दिल्ली कनेक्शन  

दिल्ली में चल रहे साहित्य आजतक 2022 में परफॉर्म करने आया बिस्मिल बैंड, दिल्ली का अपना बैंड कहा जा सकता है. बिस्मिल का मतलब होता है लवर या प्रेमी. और बिस्मिल बैंड 2014 में वैलेंटाइन्स डे पर बना था. ये एक मल्टी-जॉनर बैंड है यानी इनके गीत सिर्फ सूफी ही नहीं, पॉप और रॉक म्यूजिक पर भी होते हैं. 

आसिफ खान बिस्मिल बैंड के लीड वोकलिस्ट हैं और उनके साथ ग्रुप में शोएब अहमद, सुमित सिंह इरफ़ान खान और वासु सिंगल भी हैं. साहित्य के महाकुंभ में अपने म्यूजिक से जनता को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले बैंड बिस्मिल की महफिल आप इस वीडियो में एन्जॉय कर सकते हैं: 

About Sahitya Aajtak 

A confluence of various literature forms - poetry, prose, music and drama - the festival is a part of Aaj Tak’s endeavour to highlight the importance of art and literature in today’s era. The fest brings together a diverse mix of marquee writers, scholars, authors, musicians, actors, columnists, business leaders, poets and theatre artists, who have made their mark across audiences with their work over the years. 

They will unite again on a single platform to express their views openly and engage in meaningful dialogues about the nature of art, culture and literature in the world, and the indelible imprint they leave on the minds and hearts of people. 

 

Tags: Sahitya Aaj Tak 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD