Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पैक हाउस लगने से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर : नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने हरियाणा के अटेरना गांव से किया प्रदेशभर के 30 एकीकृत पैक हाउस का उद्घाटन

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत (हरियाणा) , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि फसल उत्पादन और बागवानी में हरियाणा आगे है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज जरुरत है कि किसान नई-नई फसल की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करें और गुणवत्तापरक उत्पादन करें। यह खुशी की बात है कि हरियाणा का किसान और हरियाणा सरकार इसी रास्ते पर चल रही है।

श्री तोमर सोनीपत (हरियाणा) के अटेरना गांव में प्रदेशभर के 30 एकीकृत पैक हाउस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। 

इस दौरान हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने हरियाणा सरकार के उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, राज्य में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। हरियाणा में 30 पैक हाउस एफपीओ के माध्यम से प्रदेशभर में बनाए जा रहे हैं। 

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 100 पैक हाउस नहीं, बल्कि 500 पैक हाउस बनाने की बात कही है। 100 पैक हाउस लगने से हरियाणा की तस्वीर बदल जाएगी, वहीं 500 पैक हाउस से तो प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी। श्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। 

किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2 लाख 17 हजार करोड़ रुपये करोड़ों किसानों के खातों में जमा करवाए हैं। रबी और खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है, जिससे किसानों को सीधे फायदा मिल रहा है। श्री तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार से कदम से कदम मिलाकर चल रही है और केंद्र की शत-प्रतिशत योजनाओं को भी प्रदेश में लागू कर रही है। 

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा फल सब्जियों के लिए बीमा योजना शुरू करने पर भी तारीफ की।श्री तोमर ने कहा कि हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है। पिछले 7 से 8 सालों में खेती में नवाचार हुए हैं। किसान और खेती को विकसित करने के लिए प्रयास हुए हैं। 

हरियाणा सरकार ने मोटा अनाज खरीद कर किसानों की मदद की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की नई-नई योजनाओं के परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल के कृषि क्षेत्र को लेकर उठाए जा रहे कदमों की तारीफ भी की।

कृषि की प्रधानता और प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने किया स्वीकार

श्री तोमर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि की प्रधानता व प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने स्वीकार किया है। इतिहास साक्षी है कि मंदी में गांव की अर्थव्यवस्था ने सहारा दिया है। कोरोना के समय दुनिया थम गई थी। केंद्र सरकार ने किसानों की तकलीफ को जाना और ज्यादा खरीद केंद्र स्थापित कर फसल को खरीदा। उस वर्ष किसान की फसल की बुआई पहले सालों से ज्यादा रही। कृषि उत्पादों का निर्यात पौने 4 लाख करोड़ रुपये रहा।

हरियाणा किसानों का प्रदेश- जितनी योजना हरियाणा सरकार लेकर आई है, इतनी किसी प्रदेश में नहीं – जे.पी. दलाल

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री दलाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों का प्रदेश है। जितनी योजना हरियाणा सरकार किसानों के लिए लेकर आई है, इतनी योजना किसी प्रदेश में नहीं हैं। इसमें फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना, एमसपी पर फसलों की खरीद, मंडियों की उचित व्यवस्था आदि शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में एफपीओ के माध्यम से प्रदेश में पैक हाउस स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।श्री दलाल ने कहा कि आज प्रदेश में 11 एक्सिलेंसी सेंटर हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों पौधे किसानों को तैयार करके दिए जा रहे हैं।

हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नहरों के बजट को दोगुना कर दिया है। सिंचाई के क्षेत्र में 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए पौंड अथॉरिटी बनाई है। इसके साथ-साथ खारे पानी के किसानों को झींगा पालन के लिए प्रोत्साहित किया है। 

जिस जमीन पर पहले किसान सालाना 20 से 30 हजार रुपये आमदनी लेता था, आज झींगा पालन से 20 से 30 लाख रु. आमदनी ले रहा है। श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर, पैक हाउस स्थापित किए जा रहे हैं। गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी स्थापित की जा रही है, जो 5500 एकड़ में होगी। इसे बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

श्री दलाल ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा के किसानों के उत्पाद अमेरिका व दूसरे देशों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान श्री मोदी व श्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित है। किसानों की समृद्धि से हरियाणा में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेती में नंबर वन था, नंबर वन है और नंबर वन रहेगा। 

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर सोनीपत के सांसद श्री रमेश कौशिक ने भी केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का सोनीपत पहुंचने पर स्वागत- अभिनंदन किया।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD