Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऊर्जा और वातावरण को बचाने के लिए उद्योगों को ऊर्जा कुशलता उपाय लागू करने की ज़रूरत : सुमित जारंगल

एन. एफ. एल. बठिंडा और रोपड़ की तरफ से ब्यूरो आफ एनर्जी ऐफीशैंसी के साथ समझौता सहीबद्ध

Punjab Admin, Punjab Energy Development Agency, PEDA, Sumeet Jarangal, Bureau of Energy Efficiency, BEE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी ( पेडा) की तरफ से भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के ब्यूरो आफ एनर्जी ऐफीशैंसी ( बी. ई. ई.) के सहयोग से आज यहाँ पेडा आडीटोरियम में पहचाने गए 14 उद्योगों के साथ समझौते सहीबद्ध करने सम्बन्धी एक दिवसीय वर्कशॉप और ‘‘आई. एस. ओ. 50001: 2018 मापदंड अपनाना’’ विषय पर एक तकनीकी सैशन करवाया गया।

सभी भागीदारों का स्वागत करते हुये पेडा के मुख्य कार्यकारी डा. सुमित के. जारंगल ने उद्योगों को ग्लोबल मिशन हासिल करने के लिए ऊर्जा, वातावरण और जलवायु को बचाने के लिए ऊर्जा कुशलता उपायों को लागू करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में पी. ए. टी. स्कीम के अधीन बिजली मंत्रालय की तरफ से कुल 40 डैज़ीगनेटिड कंज्यूमर्ज (डी. सीज़) नोटीफायी किये गए हैं और इन 40 डी. सीज़. में से खाद क्षेत्र के एन. एफ. एल. बठिंडा और रोपड़ द्वारा आई. एस. ओ. 50001: 2018 मापदंड लागू करने के लिए बी. ई. ई. के साथ समझौता सहीबद्ध किया गया है।

इस दौरान वर्कशॉप के मुख्य मेहमान चेयरमैन पेडा श्री एच. एस. हंसपाल ने राज्य में ऊर्जा कुशलता प्रोजेक्टों को लागू करने में उद्योगों और एम. एस. एम. इज. की अहमीयत और शमूलियत के बारे विचार-विमर्श किया जिससे राज्य की आर्थिकता को और बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि वित्तीय संस्थान राज्य में ऐसे प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए अपेक्षित सहायता प्रदान करें।

डायरैक्टर बी. ई. ई. श्री एस. के. खंडारे ने केंद्र और प्रांतीय स्तर पर उद्योगों और एम. एस. एम. इज़. में ऊर्जा कुशलता के महत्व को उजागर करते हुये नवीनतम ऊर्जा कुशल प्रौद्यौगिकी को लागू करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने उद्योगों और एम. एस. एम. ई. में निवेश की संभावना के बारे भी रौशनी डाली, जिससे प्रांतीय स्तर पर बुनियादी ढांचे को और मज़बूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उद्योग, परिवहन, इमारतें और कृषि क्षेत्रों की गतिशीलता आज नये मौके प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा धीरे-धीरे सप्लाई की बजाय माँग के द्वारा संचालित हो रही है। उन्होंने उद्योगों और एम. एस. एम. इज़. में ऊर्जा कुशलता सम्बन्धी गतिविधियों और उपायों को लागू करने के लिए प्रोजैक्ट लागू करने और फंडिंग करने वाली एजेंसियों के बीच तालमेल और ज्ञान के अंतर को दूर करने संबंधी भी चर्चा की।

पेडा के डायरैक्टर श्री एम. पी. सिंह ने कहा कि पेडा की तरफ से साफ़-सुथरी और कुदरती ऊर्जा के प्रयोग को उत्साहित करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र की नवीनतम रणनीतियों को व्यवहारिक रूप देने के लिए ठोस यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेडा की तरफ से विद्युत वाहनों (ई. वी.) और हाईड्रोजन के प्रयोग जैसी नवीनतम प्रौद्यौगिकी की संभावनाएं तलाशने के लिए योजना बनाई जा रही है जिससे परिवहन और औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा की माँग को कुदरती ऊर्जा के साथ पूरा किया जा सके। 

इससे ग्रीन हाऊस गैसों के निकास को घटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस समागम में शिरकत करने वालों का धन्यवाद किया।इस वर्कशॉप में अतिरिक्त डायरैक्टर पेडा श्री जसपाल सिंह, प्रोजैक्ट इंजीनियर बी. ई. ई. श्री रविन्द्र यादव और भारत के अलग-अलग उद्योगों और एम. एस. एम. इज़. के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Energy Development Agency , PEDA , Sumeet Jarangal , Bureau of Energy Efficiency , BEE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD