Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी ने पंजाब के राज्यपाल के प्रमुख सचिव के रूप में पद संभाला

कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं 1997 बैच की अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी के पास विशाल प्रशासनिक अनुभव

Rakhee Gupta Bhandari, Punjab Admin, Stree Shakti Puruskar, Punjab Raj Bhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2022

Last updated on: Nov 14, 2022, 00:00 IST

कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं 1997 बैच की वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी ने आज पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित के प्रमुख सचिव के रूप में पद संभाला।श्रीमति राखी गुप्ता भंडारी ने आज सुबह पंजाब राज भवन में अपने पद का प्रभार लिया। प्रशासनिक कौशल, बेहतरीन नेतृत्व के गुण और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशंसनीय कार्यों के लिए रानी रुदरमा देवी पुरुस्कार की श्रेणी के अंतर्गत 2011 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित ‘‘महिला शक्ति पुरुस्कार’’ प्राप्त श्रीमति राखी गुप्ता भंडारी के पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है।  

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर सेवा निभा चुकीं राखी गुप्ता भंडारी ने जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा को पुनर्जिवित, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय, निफ्ट के डायरैक्टर जैसे प्रमुख पदों पर सेवा निभाई। उनको 2001 में जनगणना के कार्य के लिए भारत के राष्ट्रपति ने रजत पदक से भी सम्मानित किया था। 

उनको भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भूटान में पहली संसदीय चुनावों की निगरानी करने के लिए भी नियुक्त किया गया था। लेडी श्री राम कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक राखी गुप्ता भंडारी को 2015 में जिनेवा में 29वीं और 30वीं वार्षिक मानवाधिकार परिषद् में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान भी हासिल हुआ था। उन्होंने कतर, पाकिस्तान, चीन, सीरिया और दुबई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडलों में भी सदस्य के तौर पर हिस्सा लिया। 

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एन.डी.सी.), नई दिल्ली/मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्ट्डीज़ में एम.फिल. राखी गुप्ता भंडारी एक बढिय़ा लेखिका एवं गायिका भी हैं। उन्होंने कई किताबें भी प्रकाशित की हैं और प्रमुख समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में लेख और कविताएं भी प्रकाशित करवाई हैं।

 

Tags: Rakhee Gupta Bhandari , Punjab Admin , Stree Shakti Puruskar , Punjab Raj Bhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD