Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय आयुष क्षेत्र 2023 तक वैश्विक स्तर पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर लेगा : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, Mohan Bhagwat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Nagpur, Ayurveda Vyaspeeth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 12 Nov 2022

Last updated on: Nov 12, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय आयुष तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने आज नागपुर में आयुर्वेद व्यासपीठ के रजत जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लिया।इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत सहित आयुर्वेद के अन्य प्रमुख चिकित्सक, वैद्य और आयुष मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “आयुर्वेद उन बेहतरीन पद्धतियों में से एक है जो पांच हजार साल से अधिक की हमारी समृद्ध विरासत से उभरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान ने मानव जीवन को समृद्ध बनाने के व्यापक अनुभवों के साथ भारतीय पारंपरिक पद्धतियों को बढ़ावा दिया है। 

अन्य पारंपरिक औषधीय पद्धतियों के साथ-साथ आयुर्वेद की व्यापक स्वीकार्यता ने वैश्विक स्तर पर आयुष क्षेत्र को बढ़ावा दिया है और हमारा यह मानना ​​है कि भारतीय आयुष क्षेत्र 2023 तक कम से कम 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बाजार पर अपना कब्जा जमा लेगा। आयुष मंत्रालय हमारे आयुष क्षेत्र को वांछित समय सीमा के भीतर इस लक्ष्य तक पहुंचने में समर्थ बनाने के लिए कई पहल भी कर रहा है।”

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “आयुर्वेद व्यासपीठ 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करने में इस संस्थान द्वारा निभाई गई महती भूमिका को स्वीकार करते हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। मैं विशेषज्ञों, वैद्यों, दवा निर्माताओं और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से इस दिशा में काम करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने का आह्वान करता हूं।”

 

Tags: Sarbananda Sonowal , Mohan Bhagwat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Nagpur , Ayurveda Vyaspeeth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD