Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोडऩे की प्रक्रिया में तेजी लाएं अधिकारी : संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों की बैठक के दौरान दिए निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Nov 2022

Last updated on: Nov 04, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोडऩे के काम में तेजी से लाने के निर्देश दिए है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्रीमती दलजीत कौर भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विधान सभा क्षेत्रों में वोटरों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोडऩे के लिए जागरुक किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा वोटरों के वोटर कार्ड को आधार से लिंक किया जा सके। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटर सूची के संशोधन का कार्य योग्यता तिथि 1-1-2023 के आधार पर 9-11-2022 से शुरु हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि वोटर सूचि में किसी भी किस्म की दुरुस्ती संबंधी फार्म  नंबर 8 भर कर संबंधित बी.एल.ओज या चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के कार्यालय 9-11-222 से 8-12-2022 तक दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर सूचि का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा।

श्री संदीप हंस ने 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक जिले भर में स्वीप गतिविधयां ज्याद से ज्यादा करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर 19 व 20 नवंबर और 3 व 4 दिसंबर को स्पैशल कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ई.आर.ओज को इन तिथियों में स्पैशल कैंपों का दौरा करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने बताया कि वोटों से संबंधित किसी भी किस्म की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर  ‘वोटर हैल्पलाइन’ एप, एन.वी.एस.पी व फार्म नंबर 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार लिंक कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 11 दस्तावेजों में  से किसी एक दस्तावेज की जानकारी भर कर रजिस्टर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित बी.एल.ओज के माध्यम से भी वोटरों की ओर से अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है।

इस मौके पर एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. दसूहा श्री ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री प्रीतइंदर सिंह, सहायक कमिश्नर श्री व्योम भारद्वाज, तहसीलदार चुनाव श्री हरमिंदर सिंह, कानूनगो श्री दीपक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD