Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय स्पार्क मेला 10 व 11 नवंबर को

छात्रों को सही व्यवसाय चुनने के लिए किया जाएगा मार्गदर्शन

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Oct 2022

Last updated on: Oct 31, 2022, 00:00 IST

छात्रों को सही पेशा चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय स्पार्क मेला-2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने कहा कि इस मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा 75 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जहां छात्रों को उच्च शिक्षा और विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही करियर विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग के अलावा कराटे शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले में प्रस्तुत किए जाएंगे।

जसप्रीत सिंह ने कहा कि स्पार्क मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर गांवों के छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सरकार द्वारा स्व-रोजगार और कौशल विकास को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा।

डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को स्पार्क मेला के संबंध में उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेला के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाए,ताकि भाग लेने वाले छात्रों को कोई समस्या न हो। मेले के प्रबंध के लिए विभिन्न समितियों के गठन के बाद डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित महाजन, एसडीएम डा जै इंदर सिंह, एसडीएम बलबीर राज सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मैराथन के साथ शुरू होगा स्पार्क मेला – डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने बताया कि स्पार्क मेले की शुरुआत मैराथन से की जाएगी।उन्होंने कहा कि मेले के पहले दिन स्थानीय गुरु गोबिंद स्टेडियम से सुबह छह बजे स्वास्थ्य के संदेश के साथ मैराथन की शुरुआत होगी और छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा ।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD