Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ईमारतों व बुनियादी ढांचे की मजबूती व जागरुकता से ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का किया जा सकता है डट कर सामना : गुरप्रीत कौर सपरा

उत्तरी भारत में भूकंप के प्रति बढ़ रही लचकता संबंधी एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

डिविजनल कमिश्नर जालंधर डिविजन गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं, बल्कि कमजोर ईमारतों के कारण अधिक मौते होती है। इस लिए अपनी ईमारतों व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बहुत जरुरी है व जागरुक होकर ही हम भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का डट कर सामना कर सकते हैं। 

वे आज जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘उत्तरी भारत में भूकंप के प्रति बढ़ रही लचकता’ संबंधी करवाए एक दिवसीय विशेष वर्कशाप दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस, अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब श्री अभिजीत कपलिश व एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

वर्कशाप के दौरान कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो. जेम्स जैक्सन, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च(आई.आई.एस.ई.आर) कोलकाता के प्रो. सुप्रिया, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी जम्मू के डा. सुनील के. वांचू जैसे विशेषज्ञ वैज्ञानिकों व अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब श्री अभिजीत कपलिश ने भूकंप आने के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संबंधी विषय पर प्रदेश के कंडी जिलों होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, रुपनगर, गुरदासपुर, पठानकोट से संबंधित बड़ी गिनती में उपस्थित अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूकंप आने की अधिक संभावना होती है, इस लिए जागरुकता व अग्रिम तैयारियों से हम इस प्राकृतिक आपदा से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है व यह कभी भी आ सकता है, इस लिए प्रशासनिक अधिकारियों व आम लोगों को आपदा प्रबंधन संबंधी पूरी जानकारी होना अनिवार्य है ताकि नुकसान से बचा जा सके। इस मौके विशेषज्ञों की ओर से भूकंप से संबंधित अधिकारियों की शंकाओं का निवारण भी किया गया।

वर्कशाप के अंत में डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने मुख्य मेहमान, विशेषज्ञों व अलग-अलग जिलों से आए अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिलों में बिल्डिंग प्लान नेशनल बिल्डिंग कोड के अंतर्गत ही तैयार किए जाने चाहिए, क्योंकि पहले की गई तैयारी से ही प्राकृतिक आपदा का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर डायरेक्टर लैंड रिकार्ड पंजाब श्री राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर श्री दरबारा सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पठानकोट अंकुरजीत सिंह, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार के अलावा अलग-अलग जिलों के एस.डी.एम्ज, डी.आर.ओज व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

                                                                  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD