Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

हमारी सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए : गोविंद सिंह ठाकुर

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

हमारी सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए हैं। यह बात शिक्षा, भाषा- कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्तरोन्नत राजकीय उच्च पाठशाला शिम का उद्वघाटन करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि गालंग एव सरली गांव में  नई प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं। प्राथमिक विद्यालय बढ़ाई रा ग्रां, चिभाराकूट, अरछण्डी, कटराएँ, लीगन, कुमारहट्टी, सोयल, रूमसू, धामाशरणी, बराण, कायस्था, सेऊगी, शीलीहार, पुलग,जिंदोड़, शिरड,कशेड, तंदला, व्यासर, सौर, कोटाधर, बस्तूरी-2,काशामटी, कराड़सू,शरनागे, बबेली,बन्दरोल, गाहर,पलचान,हालाण, पलचान के विद्यालय भवनों का निर्माण व मुरम्मत कार्य किया गया है।

उच्च पाठशाला बाशिंग, सोयल, जिंदोड़, शिरड, पलचान, जाणा, हलाण-1 और शलीन को वरिष्ठ माध्यिक विद्यालयों में स्तरोन्नत किया गया है।माध्यमिक़ पाठशाला  बस्तूरी, बरुआ, शलीन, मेहा, हल्लाण-2 को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत किया गया है।उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में 37 उच्च पाठशालाओं और वरीष्ठ माध्यमिक़ पाठशालाओं के भवन निर्माण व मुररम्मत पर 29 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च किया गया है जो कि  अपने आप में एक इतिहास है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज सेउबाग़ में अकादमिक ब्लॉक निर्माण के लिए 11.44करोड़ रुपये प्रदान किये गए हैं,जबकि छात्रावास के निर्माण के लिए 9करोड़ 73 लाख रुपये प्रदान किये गए हैं।उन्होंने क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पशु औषधालय शलिंगचा का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राऊगी तथा शौर में भी पशु औषधालय खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि पशुधन हमारे गावों के जीवन का आधार हैं गौ माता को हमारे समाज में विशेष दर्जा प्राप्त है अतः दो करोड़ की लागत से निर्मित किए जाने वाले आधुनिक गौ सदन का निर्माण कार्य की भी आधारशिला गत दिनों रखी गई  है। इसमें दो विशाल काऊशेड, एक चारा भण्डार तथा एक बाउंडरी वाल का निर्माण होगा। जिसमें  लगभग 300  गौमाता को आश्रय मिलेगा जिससे गौमाता की सेवा के साथ-साथ संपूर्ण गोवंश के रक्षा के क्षेत्र में एक पूण्य कार्य सिद्ध हुआ है।उन्होंने बस्तोरी से सारी तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने बाली  सड़क का भूमिपूजन भी किया।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD