वर्तमान यथास्थिति को चुनौती देने की दिशा में एक नवीनतम दृष्टिकोण के माध्यम से, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में सभी भारतीय विश्वविद्यालयों / संस्थानों में 23 वां स्थान दिया गया है।विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त रेटिंग प्रणाली 'द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-23' ने एलपीयू को वैश्विक स्तर पर 801-1000 बैंड में रखा है।
एलपीयू इससे पहले 'द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2022' में शीर्ष 36 भारतीय विश्वविद्यालयों में शामिल था | यह एक बार फिर एलपीयू द्वारा अभी तक जीते गए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक है। इस बार रैंकिंग की सीढ़ी पर ऊपर चढ़ना तीव्र हुआ है, जिससे पिछले रैंकिंग रिकॉर्ड में 13 स्थानों का सुधार हुआ है|
इस तरह एलपीयू को देश के शीर्ष 25 भारतीय संस्थानों में स्थान प्राप्त हुआ है। दुनिया भर से भाग लेने वाले कई विश्वविद्यालयों की तुलना में, एलपीयू सिर्फ 17 साल पुराना है और पहले से ही वैश्विक उच्च शिक्षा परिदृश्य का एक अहम हिस्सा है।'द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' रिसर्च मिशन पर जोर देने के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की निश्चित सूची प्रदान करती है।
इस द्वारा सबसे व्यापक और संतुलित तुलना प्रदान करने के लिए 13 संकेतकों का उपयोग किया गया है तथा इस तरह ओवरआल सूची 11 विषय-विशिष्ट रैंकिंग के साथ है।इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, विश्वविद्यालय के चांसलर, डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “हमें एलपीयू को विश्व स्तर पर बार-बार बेहतरीन रैंकिंग जीतकर चमकते हुए देखकर अति गर्व हो रहा है।
इसका सारा श्रेय एलपीयू के उन स्टाफ सदस्यों को जाता है जो हमेशा कुछ अलग और नए ढंग से करने की क्षमता के साथ दृढ़ता से काम करते हैं। ऐसी धारणा के तहत, विश्वविद्यालय के हर पहलू में एक अंतर-अनुशासनात्मक और अनुसंधान-उन्मुख अनुभवात्मक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।"इस वर्ष, विश्व स्तर पर, द यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड, यूनाइटेड किंगडम ने तालिका में शीर्ष स्थान और रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जबकि भारत में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर को पहले स्थान पर रखा गया है। एलपीयू को दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईएसईआर (पुणे, कोलकाता और भोपाल), आईआईटी (भुवनेश्वर, गुवाहाटी और मंडी), एनआईटी (राउरकेला), और मुंबई विश्वविद्यालय जैसे उल्लेखनीय भारतीय विश्वविद्यालयों से आगे रखा गया है। पंजाब से केवल तीन संस्थानों आई आई टी रोपड़, थापर इंस्टीट्यूट और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ही वैश्विक शीर्ष 1000 सूची में जगह बनाई है।