Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

5जी का शुभारंभ भारत में दूरसंचार क्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है: अश्विनी वैष्णव

वैष्णव ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 5जी लॉन्च के कार्यक्रम को संबोधित किया

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party,Devusinh Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार, डिजिटल इंडिया का द्वार है और बदलाव के दौर में आज मजबूत दूरसंचार क्षेत्र की जरूरत है। श्री वैष्णव इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2022 के छठे संस्करण के उद्घाटन सत्र में सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में 5G सर्विस को लॉन्च करते हुए किया है।

श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूरसंचार क्षेत्र को रणनीतिक क्षेत्र का दर्जा दिया है और उन्होंने इस क्षेत्र के सभी आयामों पर मार्गदर्शन दिया है और अब दूरसंचार तकनीक के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र को नियामक निश्चितता दी है और उस क्षेत्र को एक पारदर्शी व्यवस्था दी है, जो अब तक मुकदमों में उलझा रहता था। 

आज इन सुधारों के चलते, दूरसंचार एक उभरता हुआ उद्योग बन गया है।श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज 5जी के लॉन्च के साथ ही अब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल अर्थव्यवस्था में जमकर विकास होगा और संचार का चेहरा बदल जाएगा। कोशिश यह है कि इनोवेटिव मॉडल के साथ ऑप्टिकल फाइबर के जरिए आखिर तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।

श्री अश्विनी वैष्णव ने बीएसएनएल को बाज़ार स्थिरीकरण बल का दर्जा दिए जाने और 1,64,000 करोड़ का पैकेज उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया, जो बीएसएनएल के लिए ऐतिहासिक घटना है। आज दूरसंचार निर्माण में बुनियादी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा की श्री मोदी जी ने 4जी और 5जी के लिए स्वदेशी तकनीक को विकसित करने की चुनौती दी थी और अब भारत इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, साथ ही अब दुनिया भारत की दूरसंचार उद्योग की तरफ देख रही है।

संचार राज्यमंत्री श्री देवूसिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आहवान के बाद भारत आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके तहत भारत ने 4जी और 5जी का विकास किया है और भविष्य में 6जी का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के निर्देश में दूरसंचार में बड़े सुधार हुए हैं। नतीजतन, इस तकनीक का स्पेक्ट्रम इसी दिन टेलीकॉम ऑपरेटरों को आवंटित हो गया है। 

आधुनिक दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के मोड़ पर हमें यकीन है कि इससे नई ऊर्जा, नई आशा और एक नई जिंदगी का निर्माण होगा।इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री मुकेश अंबानी, भारती एंटरप्राइज के चेयरमैन श्री सुनील मित्तल, आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिड़ला, दूरसंचार विभाग के सचिव श्री के राजारमन और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Devusinh Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD