Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रमुख सचिव राहुल भंडारी द्वारा जन हितैषी स्कीमों संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए संसाधनों के उचित प्रयोग पर ज़ोर

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विभिन्न शाखाओं और सैक्शनों के कामकाज की समीक्षा

Rahul Bhandari, Principal Secretary, Information And Public Relations, DIPR Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से चलाईं जा रही अलग-अलग जन हितैषी स्कीमों संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए उपलब्ध संसाधनों ख़ास तौर पर सोशल मीडिया का उचित प्रयोग करने पर ज़ोर दिया। 

यहां आज पंजाब भवन में विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये प्रमुख सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई प्रमुख और जन कल्याण स्कीमों के बारे लोगों को जानकारी प्रदान करने के लिए उत्साहजनक प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उचित जानकारी होने पर ही लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने फीडबैक विधि को और मज़बूत करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। 

अच्छे शासन में सोशल मीडिया की अहम भूमिका पर ज़ोर देते हुये उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सूचना के मुख्य स्रोत के तौर पर उभरा है और इसका प्रयोग लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने विभाग की अलग-अलग शाखाओं और सैक्शनों के कामकाज का जायज़ा लिया जिनमें प्रैस सैक्शन, सोशल मीडिया, इश्तिहार शाखा, क्लिपिंगज़, अमला शाखा, आर. टी. आई., प्रोडक्शन, सौंग एंड ड्रामा आदि शामिल हैं। 

प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री या अन्य मंत्रियों की तरफ से किये जाते ऐलान, भलाई स्कीमों, जन हितैषी पहलकदमियों और अन्य सरकारी हुक्मों को सरकार के सोशल मीडिया हैंडलों पर भी पोस्ट किया जाये जिससे इनके बारे लोगों को समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके। 

मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव-कम-अतिरिक्त डायरैक्टर (एडमिन) सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री सन्दीप सिंह गाड़ा ने प्रमुख सचिव को बताया कि सरकारी ऐलानों, हुक्मों और जन कल्याण स्कीमों सम्बन्धी सारी जानकारी विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग करके लोगों तक पहुंचायी जा रही है, इसके इलावा सरकार की प्राप्तियों और पहलकदमियों की सोशल मीडिया कवरेज़ भी यकीनी बनाई जा रही है। 

इस मौके पर अतिरिक्त डायरैक्टर डा. ओपिन्दर सिंह लांबा, ज्वाइंट डायरैक्टर श्री रणदीप सिंह आहलूवालीया, ज्वाइंट डायरैक्टर श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्री इशविन्दर सिंह ग्रेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्रीमती शिखा नैहरा और डिप्टी डायरैक्टर श्री मनविन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Bhandari , Principal Secretary , Information And Public Relations , DIPR Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD