Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उना में बल्क ड्रग पार्क के लिए 1923 करोड़ की डीपीआर तैयार : विक्रम ठाकुर

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी विद्युत चालित बसें

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

उद्योग, श्रम रोजगार कल्याण एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि उना जिला में बल्क ड्रब पार्क बनाने के लिए 1923 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। छह सौ के करीब फार्मा यूनिट यहां पर स्थापित किए जाएंगे। शनिवार को धर्मशाला के धौलाधार होटल में सामान्य उद्योग निगम तथा एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि देश में तीन जगहों के लिए बल्क ड्रग पार्क खोलने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश शामिल है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि ड्रग पार्क खुलने से करीब पचास हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बद्दी बरोटी बाला में पहले ही फार्मा उद्योग चल रहे हैं तथा औद्योगिक विकास के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क खोलने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली मर्तबा हिमाचल में इंनवेस्टर मीट का आयोजन किया गया इसके साथ ही ग्राउंड सेरेमनी भाग एक तथा भाग दो भी संपन्न करवाई गई हैं हिमाचल में निवेश के लिए औद्योगिक संस्थानों ने सकारात्मक रवैया अपनाया है इससे हिमाचल में निजी क्षेत्र में रोजगार के साधन भी विकसित हुए हैं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि बद्दी बरोटीबाला को अमृतसर-कोलकता कोरीडोर के साथ जोड़ने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। इससे औद्योगिकीकरण में तेजी आएगी।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिकल बसें शामिल की जाएंगी ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में 206 बसें पहले और अब 350 नई बसें शामिल की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर एचआरटीसी की बसें लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल की एचआरटीसी की बसों में सेफगार्ड ट्रेकिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है जिसकी पूरे देश भर में सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में करूणामूलक नौकरियां प्रदान करने तथा पीस मील वर्कर्स को अनुबंध पर लाने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए गए हैं इसके साथ चालक तथा परिचालक के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को तीन महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया गया है।  

इस अवसर पर निदेशक उद्योग विभाग राकेश प्रजापति, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी संदीप कुमार सहित जीआईसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD