Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

तेलंगाना में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत

Weather, Hadsa, Telangana, Lightning Strikes, Lightning Strikes in Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 27 Sep 2022

Last updated on: Sep 27, 2022, 00:00 IST

तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी हैदराबाद सहित राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार देर रात भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम और हनमकोंडा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों के मरने की खबर मिली है। 

भद्राद्री कोठागुडेम जिले में अपने खेत से घर लौट रहे एक किसान एल. श्रीनु की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं खम्मम जिले में बिजली गिरने से घर के आंगन में बैठी गृहिणी शेख जान बी की मौत हो गई। तीसरी घटना में हनमकोंडा जिले में पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई।

राज्य की राजधानी हैदराबाद समेत राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार शाम को भारी बारिश हुई। हैदराबाद में भारी बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन कुछ घंटों के लिए ठप हो गया। 

हैदराबाद के कुछ हिस्सों में महज तीन घंटों में 9.1 से 12.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। हैदराबाद में सितंबर महीने के दौरान एक दशक में यह सबसे अधिक बारिश है। शहर के मेहदीपट्टनम इलाके में आधी रात तक 11.25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

24 घंटे में 9 सेंटीमीटर की सबसे अधिक बारिश 6 सितंबर, 2017 को दर्ज की गई थी। शहर के कई इलाकों में नालियां उफान पर हैं, सड़कों पर पानी भर गया है। मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। कार्यालयों और कार्यस्थलों से घर लौट रहे लोग लगभग सभी प्रमुख यातायात जंक्शनों पर गतिरोध के कारण फंसे हुए हैं। 

कई घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। आधी रात के बाद कई निवासी घर पहुंचे। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कुछ कॉलोनियों में झीलों और टैंकों के ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी घरों में भी घुस गया। 

आसिफ नगर, गुडीमलकापुर, मालाकेट और मुशीराबाद जैसे इलाकों में पानी भरा हुआ था। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) टीमों को जलभराव को साफ करने के लिए सेवा में लगाया गया था। 

इस बीच, हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

Tags: Weather , Hadsa , Telangana , Lightning Strikes , Lightning Strikes in Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD