Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अलीगढ़ में नाबालिग से Gang Rape, 4 गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapist, Uttar Pradesh, Aligarh, Aligarh News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलीगढ़ , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। अपराध में सहयोगी एक महिला, जो पीड़िता की पड़ोसी है, को भी गिरफ्तार किया गया। 

मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने मामले में हरदुआगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी, जिसने इस कृत्य को फिल्माया भी था, ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत की तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा। 

डीएसपी विशाल कुमार ने कहा, "पीड़ित परिवार से प्राप्त शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी), 342 (गलत कारावास), 120 बी (आपराधिक साजिश) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी को रविवार दोपहर आरोपी महिला ने उसके घर में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपराध का फिल्मांकन भी किया और शाम को उसे घर जाने दिया। पीड़िता की मां ने कहा, "हमने शिकायत दर्ज करने के लिए रविवार को पास की पुलिस चौकी से संपर्क किया था, लेकिन वहां के पुलिसकर्मियों ने हम पर आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बनाया। 

हालांकि, जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की।"अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Uttar Pradesh , Aligarh , Aligarh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD