Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जोगिन्द्रनगर में 370 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi, Jogindernagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के जोगिन्द्रनगर मेला मैदान में लगभग 370 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जोगिन्दरनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इन कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल जिस बुलंदी पर है उसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 राज्य के अस्तित्व के समय प्रदेश में केवल चार जिले और राज्य की जनसंख्या 11 लाख से अधिक थी। जबकि वर्तमान में राज्य की जनसंख्या 70 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय राज्य का क्षेत्रफल 25,839 वर्ग किलोमीटर था जबकि आज राज्य का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है जबकि प्रदेश के गठन के समय यह दर मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश प्रदेश सरकार को कोरोना महामारी के संकट के कारण केवल तीन वर्ष ही कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से राज्य में कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ राज्य सरकार ने विकास की गति को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विकास के मामले में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह है और उनके नेतृत्व में राज्य को कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता के कारण केंद्रीय परियोजनाओं में 90ः10 अनुपात के वित्त पोषण को बहाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब तक सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं और एक माह के भीतर राज्य का तीन बार दौरा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों के प्रति अपार स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को गति प्रदान करने के लिए केंद्र ने 800 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता भी प्रदान की है और वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष का पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी दौरे के दौरान राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित किया गया। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने राज्य के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), आई.आई.एम., आई.आई.आई.टी., केन्द्रीय विश्वविद्यालय, पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए एक बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है जो 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को आकर्षित करेगा और 30,000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बार-बार सत्ता परिवर्तन के ‘रिवाज़’ को बदलने के भाजपा के नारे से विपक्षी नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी जनता ने ‘मिशन रिपीट’ करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। जबकि पिछली सरकार ने इस पर मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब ऐसे नेतृत्व के कारण संभव हुआ है जो एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और वह गरीबों और पिछड़े वर्गों की की विकासात्मक आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से वर्तमान राज्य सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया ताकि सतत् विकास जारी रहे। 

मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय पपलोटू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक विद्यालय जिमजिमा को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, ग्राम पंचायत धार में पटवार वृत्त खोलने और ग्राम पंचायत गुम्मा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राउंड जोगिन्द्रनगर के विकास के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।जय राम ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ शानन बिजली परियोजना की लीज अवधि अगले वर्ष तक समाप्त हो जाएगी और इसे प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रनगर मेला मैदान में 370 करोड़ रुपये लागत की 39 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किये।मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) जोगिन्द्रनगर में 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय स्नातक महाविद्यालय लडभड़ोल (चरण एक) के अन्तर्गत 7 करोड़ रुपये से निर्मित भवन, राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातक महाविद्यालय जोगिन्द्रनगर के लिए 1.75 करोड़ रुपये से निर्मित कैंटीन ब्लॉक, चौंतड़ा में 30 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, सांढा में ब्यास नदी पर 24.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, कोलंग खड्ड-दो पर 90 लाख रुपये से निर्मित पुल, कोआंग खड्ड-एक पर 35 लाख रुपये  से निर्मित पुल, ढेलू से भटेड़ सड़क का 12.85 करोड़ रुपये से उन्नयन, एहजू से सुजा सड़क का 3.07 करोड़ रुपये से उन्नयन, गलू से भटवाड़ सड़क का 6.02 करोड़ रुपये से उन्नयन और चक्का से झमेहड़ सड़क का 2.79 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने जोगिन्द्रनगर मंडल के अंतर्गत मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप मण्डल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपली का उद्घाटन भी किया। इसके अतिरिक्त 30 बिस्तर क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लडभड़ोल को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से स्तरोन्न्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौंतड़ा का शुभारम्भ भी किया। 

जय राम ठाकुर ने 6.37 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली भला का रिहड़ा कुट खेतरू नमेलड़ी गंगोटी सड़क, जालार कोछू रोपड़ी डुघली सड़क की 6.32 करोड़ रुपये से होने वाले मेटलिंग और टारिंग कार्य, 4.77 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली कुनी कटकल भलाड़ा रैंस सड़क, 2.71 करोड़ रुपये के रतकल चंगेर बंगोटा चकरोड़ खद्दर मार्ग के शेष कार्य मेटलिंग व टारिंग कार्य, 4.18 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सिमस से ग्वैला सड़क, 4.75 करोड़ रुपये से होने वाले पंडोल पतनू सड़क के निर्माण एवं मेटलिंग एवं टारिंग, 5.10 करोड़ रुपये से कामेहर रोपी छो समौना मार्ग के शेष मेटलिंग व टारिंग कार्य, तहसील लडभड़ोल में 2 करोड़ रुपये से एफएचटीसी और जलापूर्ति योजना तनसाल, कड़सा, बाग के स्रोत का सुदृढ़ीकरण कार्य, तहसील जोगिंदरनगर में से ग्राम पंचायत बुहला भरयाड़ा, पिपली, द्रुब्बल और द्राहल के लिए 12.99 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, उप मण्डल चौंतड़ा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 6.52 करोड़ रुपये से स्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य और भड़ोला, टकड़ी, डोहग, सैंथल तथा चौंतड़ा गांवों के लिए 73.30 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने लड़भड़ोल क्षेत्र के लिए 66.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और ब्यास नदी किनारे कोटला गांव के पास 7.45 करोड़ रुपये, गांव कोठी के पास 7.45 करोड़ रुपये तथा लड़भड़ोल-लांगणा के पास 7.46 करोड़ रुपये की तीन बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने 25.85 करोड़ रुपये की उठाऊ पेजयजल योजना नेरी, चिमणु, लांगणा, पेयजल योजना कनारग, फागला, पेयजल योजना कठौन, पंजालग, पेयजल योजना खुडी रस, पेयजल योजना डुघ, टोडल, गडयारा, पेयजल योजना खडीहार और पेयजल योजना चतुर्भुजा बसाही, 1.66 करोड़ रुपये से बनने वाले पशु अस्पताल लड़भड़ोल, पोल्ट्री फार्म चौंतड़ा में 1.98 करोड़ रुपये के हैचरी भवन, कुड महादेव में 2 करोड़ रुपये के गौसदन, प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर भवन 10 लाख रुपये, पंजालग में 50 करोड़ रुपये से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, चौंतड़ा में बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम 5.69 करोड़ रुपये, वन विश्राम गृह ढेलू 54 लाख रुपये और डोहग में एचआरटीसी वर्कशॉप का शिलान्यास भी किया।

इससे पहले, जोगिंद्रनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि यह जोगिंदरनगर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने आज इस क्षेत्र के लिए एक साथ लगभग 370 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास को हमेशा सर्वाच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जोगिंदरनगर क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय प्रदान किया है, जिससे क्षेत्र में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विवरण दिया। उन्होंने पूर्व प्रदेश सरकार पर जोगिंदरनगर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप भी लगाया। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलाब सिंह ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में एक नया इतिहास बनेगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा फिर से राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने के अलावा राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया तथा क्षेत्र की कुछ विकासात्मक मांगें रखीं। 

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा महासचिव अजय सकलानी, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi , Jogindernagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD