Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

शिमला स्मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

शहरी विकास मंत्री ने दिए सभी परियोजनाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिमला स्मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस मिशन के तहत किए जा रहे सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी मिशन से शिमला जैसे खूबसूरत शहर को और बेहतर व स्मार्ट बनाया जा रहा है। 

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मिशन के तहत 216 परियोजनाओं पर कुल 712.33 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। अब तक मिशन के तहत 383 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए हैं जिनमें केंद्र सरकार द्वारा 194 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 189 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। मिशन के तहत 349.43 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। 

कुल 48 परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है तथा 168 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। सुरेश भारद्वाज ने बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल सभी हितधारकों को मिशन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मिशन प्रदेश सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है तथा इससे शहर के लोगांे तथा यहां आने वाले पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा शहरी विकास मंत्री को विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के महाप्रबंधक अजीत भारद्वाज तथा लोक निर्माण विभाग, पुलिस, रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरपोरेशन, हिमुडा, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा मिशन मंे शामिल अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD