Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

सीआईआई और एमसीएम की साझेदारी में धर्मशाला में एम3एम फाउंडेशन की इम्पावर एकेडमी फार स्किल्स का शुभारंभ

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

एम3एम फाउंडेशन ने धर्मशाला में कौशल के लिए इम्पावर अकादमी शुरू करने के लिए सीआईआई और एमसीएम ट्रस्ट के साथ भागीदारी की है। अगले तीन वर्षों की अवधि में यह परियोजना धर्मशाला के युवाओं पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करेगी। अकादमी का उद्घाटन सांसद किशन कपूर ने किया। इस अवसर पर विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल,  पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा और कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अकादमिक और उद्योग जगत के सदस्यों के साथ-साथ 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री कपूर ने कहा कि एम3एम फाउंडेशन और सीआईआई द्वारा इम्पावर अकादमी की स्थापना एक स्वागत योग्य पहल है जो धर्मशाला के युवाओं को अत्याधुनिक फैकल्टी और स्थापित प्रयोगशालाओं द्वारा समर्थित उद्योग आधारित पाठ्यक्रम के साथ सशक्त बनाएगी। इस दौरान विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि एम3एम की इम्पावर अकादमी के धर्मशाला में खुलने से स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कौशल विकास के सपने को साकार करने में अकादमी अपनी भूमिका बखूबी निभायेगी। एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने कहा कि सीआईआई के साथ साझेदारी प्रशिक्षण में उद्योग की विशेषज्ञता लाएगी और एमसीएम ट्रस्ट के स्थानीय समर्थन से कार्यक्रम में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित होगी और हम इस पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं।

एम3एम फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या महाजन ने कहा कि यह परियोजना अगले 3 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 700 युवाओं को प्रशिक्षित करेगी। 

इन युवाओं को सिलाई और सहायक इलेक्ट्रीशियन के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्नाइडर और सिंगर द्वारा सर्वोत्तम उद्योग मानकों के साथ स्थापित प्रयोगशालाओं में किया जाएगा। इन युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पाठ्यक्रम भी मौजूदा उद्योग और नियोक्ता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीनतम उद्योग मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह चौथा राज्य है जहां यह अकादमी शुरू की गई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तीन अन्य राज्य हैं जहां अकादमियां स्थापित हैं। एम3एम फाउंडेशन एम3एम ग्रुप की परोपकारी शाखा है। फाउंडेशन का मुख्य फोकस ग्रामीण जीवन शैली को बदलने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक-आर्थिक विकास पर कार्य करना है। फाउंडेशन का लक्ष्य भारत में अगले 10 वर्षों में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना है।

एमसीएम ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विवेक महाजन ने कहा कि  इन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है और 100 से अधिक सीटें पहले ही भरी जा चुकी हैं और हम निकट भविष्य में सीआईआई और एम3एम फाउंडेशन के साथ कई और पहल करने की उम्मीद करते हैं। सीआईआई के मॉडल करियर सेंटर जो एक उद्योग आधारित प्लेसमेंट सेवा है और इसने 7.20 लाख से अधिक युवाओं को करियर काउंसलिंग प्रदान की है और 3.65 लाख को रोजगार प्रदान किया है, उनकी विशेषज्ञता से धर्मशाला के युवाओं को उचित करियर परामर्श और उचित नौकरी मार्गदर्शन और रोजगार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर सीआईआई-मॉडल करियर सेंटर का भी शुभारंभ किया गया। एमसीसी युवाओं को उपयुक्त नौकरी सहायता और मार्गदर्शन के साथ कौशल मूल्यांकन और कैरियर परामर्श के माध्यम से मदद करता है। मॉडल करियर सेंटर में देश भर के कई प्रतिष्ठित संगठनों की रिक्तियां उपलब्ध कराई जाएंगी। सीआईआई ने 2016 में गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई में 3 केन्दा्रंे के साथ अपनी शुरुआत की थी और धर्मशाला में इसका 42 वां केंद्र लॉन्च हुआ है।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD