Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं : K.L. Rahul

KL Rahul, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 27 Aug 2022

Last updated on: Aug 27, 2022, 00:00 IST

भारत रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप अभियान की शुरूआत करेगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। 

रविवार के मैच में दोनों टीमें लंबे समय बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी।"उन्होंने आगे कहा, "बड़े मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं। इस प्रकार के मुकाबले हमेशा उच्च स्तर के साथ आयोजित किए जाते हैं।"दोनों पक्ष पिछले साल अक्टूबर में जब टी20 विश्व कप में मिले थे, तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। 

रविवार को मैच शुरू होने से पहले मैन इन ब्लू बड़े मैच से पहले नेट्स पर हिट करने के लिए ²ढ़ और उत्साहित दिखे। राहुल ने पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत के बारे में कहा, "कोई भी मैच हारना आपको हमेशा दुख देता है, यह टीम के लिए विश्व कप का पहला मैच था लेकिन हम यहां बहुत उत्साहित हैं। 

अब हमें एक-दूसरे का सामना करने का एक और मौका मिला है।"विराट कोहली के प्रदर्शन पर राहुल ने कहा, "हर किसी की अपनी राय होती है। इससे विराट जैसे बड़े खिलाड़ी परेशान नहीं होते हैं, वह अपने खेल पर काम कर रहे हैं जो विराट ने तय किया है, वह मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।"

शाहीन शाह आफरीदी को लेकर केएल राहुल ने कहा, "हम उनके ठीक होने की दुआ करते हैं लेकिन हां, उनकी मौजूदगी बल्लेबाजों के लिए विश्व स्तरीय गेंदबाजी का सामना करने के लिए हमेशा अच्छी होती है और हमें उनकी कमी खलेगी।"

जिम्बाब्वे दौरे के बारे में बात करते हुए, राहुल ने कहा कि यह उनके लिए चोट के बाद अपना आत्मविश्वास वापस पाने का एक अवसर था और अब वह अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD