Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Asaduddin Owaisi ने जुमे की नमाज के दौरान शांति की अपील की

Asaduddin Owaisi, All India Majlis E Ittehadul Muslimeen, AIMIM, AIMIM President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार की नमाज के मौके पर हैदराबाद के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हैदराबाद के सांसद ने एक वीडियो जारी कर मुसलमानों, खासकर युवाओं से अपने घरों के पास की मस्जिदों में नमाज अदा करने और शांति बनाए रखने की अपील की। 

ओवैसी ने कहा कि ईशनिंदा के आरोप में भाजपा विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी की समुदाय की मुख्य मांग मान ली गई है, इसलिए लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जुमे की नमाज के बाद कोई अप्रिय घटना न हो। 

सांसद ने उन्हें सलाह दी कि वे नारे न लगाएं और न ही ऐसा कुछ करें जिससे देशवासियों को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा, हमारी कड़ी मेहनत और बलिदान के कारण, तेलंगाना सरकार ने विधायक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। 

यह हमारी मुख्य मांग थी। यह पहली बार है जब किसी विधायक को पीडी (निवारक निरोध) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के कारण भाजपा, संघ परिवार और अन्य फासीवादी ताकतों की हार हुई। 

उन्होंने कहा, भाजपा ने हैदराबाद पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात की। ये फासीवादी ताकतें इस शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारे से नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, याद रखें, शांति भाजपा और फासीवादी ताकतों को हरा देगी और अगर हिंसा हुई तो वे सफल होंगे। 

सांसद ने कहा, सभी समुदायों में गरीब हैं। अगर कुछ भी अनहोनी होती है और हिंसा होती है तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को ही होता है।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD