Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीमांचल के लोगों ने पूरे मुल्क को पैगाम दिया : असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen, AIMIM, Hyderabad, Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किशनगंज , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 11:00 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जीत के बाद पार्टी के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सीमांचल की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने किशनगंज के जोकीहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत अल्लाह की बड़ी नेमत है।  

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल की जनता ने एआईएमआईएम को जो सम्मान दिया है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा इस क्षेत्र की आवाज उठाते रहेंगे। ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि सीमांचल के लोगों ने एआईएमआईएम को सफलता देकर पूरे मुल्क को पैगाम दिया है, यह पैगाम उत्तर प्रदेश भी पहुंचेगा और वहां भी गरीबों को इंसाफ दिलाएगा। 

उन्होंने स्थानीय विधायक से गुजारिश करते हुए कहा कि यहां की जनता का वे लगातार ख्याल रखें। आज जब आप इनका काम करेंगे तो अल्लाह भी आपको कामयाब करेगा। उन्होंने सीमांचल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यहां लोगों ने भरोसा देकर यह साबित कर दिया कि जब सीमांचल एकजुट होकर खड़ा होता है तो उसे किसी दूसरे राजनीतिक सहारे की जरूरत नहीं रहती। 

आज अन्य लोगों की नींद उड़ गई है। ओवैसी ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा, "हम भी इंसान हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं, लेकिन वे गुनहगार हो सकते हैं, गद्दार नहीं हो सकते। इस कामयाबी को बड़ी नेमत से अल्लाह ने हमें नवाजा है। इस कामयाबी की हिफाजत करेंगे और इसे और मजबूत करेंगे। जहां भी हमारी कमजोरियां थीं, उन कमजोरियों को दूर करेंगे। 

अगर गलतियां हुई हैं तो इन गलतियों को भी नहीं दोहराएंगे।" उन्होंने लोगों से सीमांचल आते रहने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम जहां सफल नहीं हुए हैं, वहां भी जाकर लोगों का शुक्रिया अदा करेंगे। राजद का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि आज जिनकी तरफ हमने हाथ बढ़ाया था, आज वे रो रहे हैं। पटना में बैठने वाले लोगों ने उन्हें कमजोर समझा था। 

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , Hyderabad , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD