Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वरिष्ठ नागरिक भी समाज का अहम हिस्सा : चरणजीत सिंह अटवाल

डब्ल्यू.डब्ल्यू.आई.सी.एस. ने आयोजित किया वरिष्ठ नागरिकों का मिलन समारोह,वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की पूंजी : विनायक

वरिष्ठ नागरिक भी समाज का अहम हिस्सा : चरणजीत सिंह अटवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (सी.पी.सिंह)

एस.ए.एस.नगर , 13 Oct 2012

Last updated on: Oct 13, 2012, 00:00 IST

वल्र्डवाइड इमीग्रेशन कंसलटेंसी सर्विस (डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस) ने आज यहां मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल थे, जबकि हिन्दुस्तान टाइम्स के स्थानीय संपादक रमेश विनायक और रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद विशिष्ट अतिथि थे। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस के सीएमडी सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस संधू और मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मंड भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अटवाल ने सबसे डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस को समारोह के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को प्रसन्नता देते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक भी हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस के सीएमडी सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल संधू ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की पूंजी हैं। वे जीवन के कई अच्छे-बूरे दौर को देख चुके हैं। उनके पास जीवन का लंबा अनुभव होता है। युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से सीखने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र की इस पडाव पर उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस ने यह समारोह आयोजित कर उनका सम्मान करने का एक छोटा सा प्रयास किया है। इसके बाद रणजीत राय और चंडीगढ़ आर्ट थिएटर की टीम ने बुजुर्गों के महत्व को प्रदर्शित करने वाले एक नाटक प्लानिंग का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर सिटीजन एसोसिएशन मोहाली के इवेंट सेक्रेटरी प्रिंसिपल चौधरी ने किया। इसके अलावा वरिष्ठ महिलाओं ने सोलो डांस किया और तंबोला खेला। विजेताओं को डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस की ओर से उपहार प्रदान किए गए। अंत में मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष मंड ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस ने यह आयोजन कर हमे सम्मानित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसके आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रोत्साहित करना और उन्हें वांछित सहयोग प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सेक्टर-68 में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसमें कोई भी वरिष्ठ नागरिक प्रवेश ले सकता है। 

 

Tags: Charanjit Singh Atwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD