Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर डॉ. अटवाल से यूके के शिष्टमंडल द्वारा विशेष मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2016

Last updated on: Aug 22, 2016, 00:00 IST

आज पंजाब विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल से यूके से आये एक विशेष शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस शिष्टमंडल में लेबर पार्टी के डेविड हेनसन, कंजरवेटिव पार्टी के बॉब ब्लैकमैन तथा हाउस ऑफ लार्डज़ से लिबरिल डैमोक्रेटिकस के बैरोनेस बार्कर के साथ रोबर्ट हार्पर सीपीए डेलीगेशन सचिव, डेविड लीलीएट ब्रिटीश डिप्टी हाई कमिशनर तथा ब्रिटिश हाई कमिशनर की राजनीतिक और मीडिया सलाहकार आलम बैंस भी शामिल थे।इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के  सदस्य तथा कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, परमिंदर सिंह ढींडसा, मदनमोहन मित्तल, विधायक सुनील जाखड़, जस्टिस सेवा निवृत निर्मल सिंह, बीबी जागीर कौर, रनदीप सिंह नाभा, सोम प्रकाश , करन कौर बराड़, गुरप्रताप सिंह वडाला, दीप मलहौत्रा, एनके शर्मा उपस्थित थे। इस मुलाकात के दौरान भारत की संसद तथा विधानसभांए ब्रिटिश संसद के संचालन तथा कारगुजारी संबंधी संक्षेप में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर विशेष तवज्जो शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य व्यापारिक सांझों संबंधी चर्चा की गई।पंजाब विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने कहा कि इस विशेष बैठक द्वारा दोनो देशों की विधानसभाओं तथा संसद की कारगुजारी संबंधी अहम् जानकारी मिली है और आपसी अनुभव सांझे करने से इस क्षेत्र में विकास करने के अह्म अवसर भी मिले हैं। 

उन्होंने भारत तथा यूके रिश्तों संबंधी यह बड़ी खुशी वाली बात है कि भारत का एक हाई कमिशन लंदन में व दो क न्सलटेंट-जनरल बरमिंघम व एडिनबरघ में हैँ इसी प्रकार यू. के. हाई कमिशन नई दिल्ली व डिप्टी हाई कमिशन मुंबई, बंग्लौर, हैदराबाद तथा कोलकाता में हैं।उन्होंने कहा कि संसार में आर्थिक स्तर पर तेजी से उभर रहे भारतीय अर्थव्यवस्था को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने भारत को अपना बहुत ही प्रभावशाली व्यापारिक भागीदार बनाया है। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय मल्टी नैशनल कंपनियों ने यू के के अर्थचारे में बड़ा हिस्सा डाला है वहीं  एक लाख लोगों को नौकरियां दीं हैं जिसमें 55000 नौकरियां  अकेले टाटा समूह द्वारा दी गई हैं।खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह कैरो ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए सदैव ब्रिटिश को पहल देते हैं वर्ष 2009 तक भारत दुनिया के पहले 10 देशों में शामिल था जहां कि सबसे अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए ब्रिटिश में गए। उन्होंने कहा कि डेविड केमरून के कहे शब्द आज भी सार्थक हैं कि ब्रिटिश व भारत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सांझे प्रयास दोनों मुल्कों के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।लेबर पार्टी के डेविड हैनसन ने समूह शिष्टमंडल द्वारा यह विश्वास दिलाया कि यह मुलाकात दोनेां देशों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी और यह मुलाकात संबंधी एक विशेष रिपोर्ट ब्रिटिश सरकार के समक्ष पेश करेंगे।

 

Tags: Charanjit Singh Atwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD