Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

Tripura में BSF का बड़ा ऑपरेशन, 80 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए

Crime News, Crime News India, New Delhi, BSF, Tripura, Border Security Force, Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्रिपुरा में अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर करीब 80 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। बीएसएफ त्रिपुरा यूनिट की तरफ से यह जानकारी साझा की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स को लेकर स्पेशल ऑपरेशन चला रही है। 

इसी कड़ी में रविवार और सोमवार को बीएसएफ ने त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग कार्यवाही करते हुए लाखों के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। नशे की ये खेप अनाधिकृत तरीके से बांग्लादेश भेजी जा रही थी। 

बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की त्रिपुरा स्थित 133 सीमांत बटालियन के जवानों ने खुफिया इनपुट के आधार पर बांग्लादेश से लगे सीमावर्ती इलाकों में कई जगह स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। 

इसमें 9880 प्रतिबंधित याबा टेबलेट, 37 किलो गांजा, 184 बोतल फेंसिडिल, 18 मवेशी और 118 नए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी की कीमत 79,27,793 लाख आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी नशीले पदार्थ और अन्य सामान सीमा के पार बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। 

मगर बीएसएफ की मुस्तैदी ने एक बड़ी तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल सीमा सुरक्षा बल के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये तस्करी का रैकिट किसके जरिए चलाया जा रहा था। 

आने वाले समय में कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। गौरतलब है कि बीएसएफ लंबे वक्त से भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , New Delhi , BSF , Tripura , Border Security Force , Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD