Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

बादल फटने के बाद बुलडोजर पर आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंचे सीएम Pushkar Singh Dhami, सेना से भी मदद ले सकती है सरकार

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand, Chief minister of Uttarakhand, Cloudburst
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 20 Aug 2022

राजधानी के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने से क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। प्रशासन ने उन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। 

वहीं, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है। वहीं, आपदाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी थे। मुख्यमंत्री धामी ने आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए हवाई यात्रा नहीं बल्कि बुलडोजर का सहारा लिया। अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुलडोजर पर चढ़े और मालदेवता रायपुर स्थित क्षेत्र का जायजा लिया। 

सीएम ने कहा कि, अभी तक किसी व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है लेकिन घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। सभी विधायकों अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। 

स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। 

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सभी से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर अनावश्यक ना जाने का अनुरोध किया है।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand , Chief minister of Uttarakhand , Cloudburst

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD