Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों पर जी.पी.एस सिस्टम यकीनी बनाया जाए : संदीप हंस

जिला इनवायरमेंट कमेटी की बैठक के दौरान दिए कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इनवायरमेंट कमेटी की बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि जहां डोर टू डोर कलेक्शन सुचारु ढंग से किया जाए, वहीं कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों पर जी.पी.एस. सिस्टम भी यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, एस.डी.एम. दसूहा श्री हरबंस सिंह, एक्सीयन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री शिव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के अलावा इसका सुचारु ढंग से प्रबंधन भी किय जाए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि जागरुकता के साथ-साथ चालान करने भी यकीनी बनाए जाएं, ताकि वातावरण को दूषित कर रहे सिंगल यूज प्लास्टिक पर नकेल कसी जा सके। 

उन्होंने कहा कि जागरुकता के लिए कार्यकारी अधिकारी अपने क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग व्यापार मंडलों व एन.जी.ओज आदि से बैठक भी करें ताकि सांझे प्रयास से प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जा सके। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि घरों का गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक भी अलग एकत्र करके रखा जाए।

श्री संदीप हंस ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक में स्ट्किस वाले ईयर बड्ज, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की स्ट्किस, बैगज, आईसक्रीम व कैंडी स्ट्किस, सजावट के लिए पोलीस्ट्रीरीन(थर्मोकोल), प्लेटों, कप, ग्लास, कटलरी जैसे कि कांटे, चम्मच, पाइप, मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण पत्र, सिगरेट के पैकेट के आस-पास लपेटे या पैकिंग करने वाली फिल्मे, 100 माईक्रोन से कम प्लास्टिक या पी.वी.सी. बैनर आदि शामिल है।

 उन्होंने बताया कि एक बार ही प्रयोग में आने वाले इस सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण पाबंदी 1 जुलाई से लगाई जा चुकी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खरीदो-फरोख्त के दौरान लिफाफों का प्रयोग न करते हुए थैलों का प्रयोग यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम बहुत जरुरी है व अलग-अलग विभागों के अलावा एन.जी.ओज सहित हर व्यक्ति को आगे आने की जरुरत है। 

बैठक के दौरान उन्होंने जहां कार्यकारी अधिकारियों को ड्रेनों व नालों की सफाई बरकरार रखने की हिदायत की, वहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का जायजा भी लिया। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD