Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर नहीं कर सके : Manpreet Singh

Commonwealth Games 2022, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham, Sports News, Hockey, Manpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 09 Aug 2022

Last updated on: Aug 09, 2022, 00:00 IST

दुनिया की टॉप ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम जब आक्रमण करती और दबाव बनाती है, तो दूसरी टीमों के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाता है। इस पर भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अधिक दबाव बनाकर अच्छी तरह से बचाव करना चाहिए था, ताकि पलटवार के अवसर पैदा हो सकें। 

मनप्रीत ने यहां बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में भारत के 7-0 से हारने के बाद उनकी टीम के बारे में जानकारी दी कि उनकी टीम क्या अच्छा कर सकती थी। मनप्रीत सिंह ने कहा, "हमें आगामी टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अधिक दबाव बनाने की जरूरत है।

जब वे एक तरफ से आक्रमण कर रहे थे, तो हम दूसरे फ्लैंक को खोल सकते थे, मिडफील्डर को और अधिक गेंदें आगे बढ़ानी चाहिए थीं और हमें पहले से अधिक मौके बनाने चाहिए थे।"विवेक सागर प्रसाद और स्वयं मनप्रीत की अनुपस्थिति में भारतीय मिडफील्ड पूरी पर दबाव पड़ गया था। 

मनप्रीत ने कहा कि वे मैच की रिकॉर्डिग का अध्ययन करेंगे और उन क्षेत्रों की पहचान करेंगे जिनमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, "यह अभी भी वास्तव में एक अच्छी टीम है। बहुत सारे खिलाड़ी युवा हैं, इसलिए (उन्हें) बस अधिक अनुभव की जरूरत है। 

यह वह अनुभव है जो हमें अभी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम से मिल रहा है, इसलिए हमें सिर्फ सीखने की जरूरत है।"मनप्रीत ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैच एकतरफा होगा। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी, हम यहां करीबी मुकाबले की उम्मीद में आए थे। 

हमने अच्छी तैयारी की थी और फाइनल तक टूर्नामेंट में अच्छा खेला, इसलिए कोई दबाव नहीं था।"भारत 2010 में राष्ट्रमंडल गेम्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 8-0 से और 2014 के फाइनल में 4-0 से हार गया था। भारत को टोक्यो ओलंपिक के पूल मैच में 1-7 से हराने और सोमवार को 7-0 से हार के साथ, क्या भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक आसान टीम बन गई है? 

मनप्रीत ने कहा कि ऐसा नहीं है और उनके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अच्छे दिन रहे हैं। आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं था।

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , Hockey , Manpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD