Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

फेसबुक 1 अक्टूबर से बंद करेगा लाइव शॉपिंग फीचर

Facebook, Social Media, New Delhi, Meta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2022

Last updated on: Aug 04, 2022, 00:00 IST

फेसबुक ने 1 अक्टूबर से अपने लाइव शॉपिंग फीचर को बंद करने और अपने मुख्य ऐप और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म रील्स पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की है। उपयोगकर्ता अभी भी लाइव इवेंट प्रसारित करने के लिए फेसबुक लाइव का उपयोग करने में सक्षम होंगे, लेकिन वे अपने फेसबुक लाइव वीडियो में प्रोडक्ट प्लेलिस्ट या प्रोडक्ट्स को टैग नहीं कर सकते।

कंपनी ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, "चूंकि उपभोक्ता शॉर्ट-फॉर्म वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए हम अपना ध्यान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रीलों पर केंद्रित कर रहे हैं।"लाइव शॉपिंग फीचर क्रिएटर्स को प्रोडक्ट्स प्रसारित करने और बेचने की सुविधा देता है। कंपनी ने कहा, "अगर आप वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचना और उनसे जुड़ना चाहते हैं, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील और रील विज्ञापनों के साथ प्रयोग करके देखें।"

आप इंस्टाग्राम पर रील्स में प्रोडक्ट्स को टैग भी कर सकते हैं। फेसबुक ने कहा कि जिनके पास चेकआउट वाली शॉप है और वे इंस्टाग्राम पर लाइव शॉपिंग इवेंट होस्ट करना चाहते हैं, तो वो ऐसा कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, "यदि आप पहले के लाइव वीडियो को संरक्षित करना चाहते हैं, तो आप अपने वीडियो को अपने पेज या क्रिएटर स्टूडियो में डाउनलोड कर सकते हैं।"

लाइव फीचर को सबसे पहले 2018 में थाईलैंड में रोल आउट किया गया था। मेटा ने अपने टिकटॉक प्रतिद्वंद्वी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म रील्स पर विज्ञापनों से 1 अरब डॉलर वार्षिक रेवेन्यु रन रेट को पार कर लिया है और रील्स के पास अब लॉन्च के बाद के समान समय में फेसबुक/इंस्टाग्राम स्टोरीज की तुलना में अधिक राजस्व रन रेट है।

मेटा ने अपनी दूसरी तिमाही की अर्निग कॉल के दौरान घोषणा की थी कि रील्स पर लोग 30 प्रतिशत समय ज्यादा बिताते हैं।

 

Tags: Facebook , Social Media , New Delhi , Meta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD