Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पंजाब ने अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ किया समझौता

Rahul Tewari, Dr. Manish Kumar, Divya Sharma, India Executive Director, Climate Group
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे जलवायु परिवर्तन के गंभीर मामले पर तेज़ी से कार्यवाही होगी। पंजाब सरकार द्वारा जलवायु सम्बन्धी चिंताओं का मुकम्मल रूप से संबोधन करने के लिए यू.के. स्थित विश्व व्यापक नेटवर्क वाली अंडर 2 कुलीशन आपसी सहमति का समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ।  

पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इस समझौते के साथ पंजाब राज्य 43 देशों के 221 राज्यों के मज़बूत नेटवर्क का मैंबर बन गया, जो पैरिस समझौते की भावना के अनुसार कार्बन-डायऑक्साईड और ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन को घटाने के लिए काम कर रहा है। पैरिस समझौता साल 2015 में करवाई यू.एन.एफ.सी.सी.-सी.ओ.पी. 21 के दौरान अपनाया गया था और यह एक कानूनी तौर पर बाईडिंग अंतरराष्ट्रीय संधि है जिसका उद्देश्य वैश्विक तापमान को 2 डिग्री सैल्शियस तक सीमित रखने पर प्राथमिक रूप से पूर्व औद्योगिक स्तर पर 1.5 डिग्री सैल्शियस तक सीमित करना है, जिससे जलवायु परिवर्तन के जोखिम और बुरे प्रभाव से बचा जा सके। 

पंजाब इस अंतरराष्ट्रीय फोर्म में शामिल होने वाला उत्तर भारत का जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरा और छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल और महाराष्ट्र समेत छठा राज्य है।  इस समझौते का महत्व और अधिक बढ़ जाता है जब जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव जैसे कि मौसम के पैटर्न में बदलाव, जिसके कारण भोजन उत्पादन पर पड़ रहे बुरे प्रभाव, समुद्र के बढ़ते स्तर के साथ विनाशकारी बाढ़ और स्वास्थ्य सम्बन्धी जोखिम बढ़ रहे हैं।

भारत वैश्विक जलवायु जोखिम सूची 2021 में सातवें स्थान पर होने के साथ-साथ उच्च जोखिम वाले देशों में से एक है। पंजाब समेत भारत के कृषि प्रधान राज्यों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले गंभीर नुकसानदेय प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।पर्यावरण मंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा अभिव्यक्त की कि यह समझौता जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने के लिए व्यापक गतिविधियाँ करने, रणनीतिक ज्ञान प्राप्त करने और तकनीकी सहायता का प्रयोग करने में मदद करेगा। 

उन्होंने पंजाब के समूह नागरिकों को पर्यावरण और प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की भी अपील की।  

श्री मीत हेयर ने जलवायु सम्बन्धी पेश आ रही चुनौतियों को अवसरों में बदल कर एक मज़बूत और जलवायु मज़बूत ईको सिस्टम तैयार करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार राज्य के जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी चिंताओं का समाधान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठित एजेंसियों के साथ सहयोग करने की इच्छुक है।  

यह समझौता पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के डायरैक्टर डॉ. मनीष कुमार और अंडर 2 कुलीशन द्वारा भारत में क्लाइमेट ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्रीमति दिव्या शर्मा ने हस्ताक्षर किए। क्लाईमेट ग्रुप जोकि अंडर कुलीशन के लिए बतौर सचिवालय काम कर रहा है, एक अंतराष्ट्रीय ग़ैर-लाभकारी संस्था है, जिसका मुख्यालय लंदन में है और नई दिल्ली एवं न्यूयॉर्क में इस संस्था के कार्यालय हैं।  

विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी ने बताया कि अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय फोरमों पर राज्य की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के अलावा ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान द्वारा जलवायु समूह और अंडर 2 कुलीशन गठजोड़ के सदस्यों की तकनीकी सहायता के साथ जलवायु अनुकूल के अपने प्रयासों को मज़बूत करने में सहयोग प्राप्त होना सुनिश्चित रूप से पंजाब के लिए लाभप्रद होगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि यह समझौता जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी पैरिस समझौते (जिस पर भारत एक हस्ताक्षरी है) के अनुकूल ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन को घटाने के लिए राष्ट्री प्रतिबद्धता को पूरा करने में सहायक होगा।अंडर 2 कुलीशन के डायरैक्टर टिम एसवाई ने कहा कि यह समझौता जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और ग्लोबल सिद्धांतों के अनुसार 2050 तक ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन को घटाने के लिए आपसी सहयोग के साथ काम करेगा। 

इस मौके पर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त डायरैक्टर गुरहरमिन्दर सिंह और दक्षिणी एशिया सरकारी संपर्क क्लाइमेट ग्रुप के मैनेजर राणा पुजारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Rahul Tewari , Dr. Manish Kumar , Divya Sharma , India Executive Director , Climate Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD