Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा जुलाई से एक बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने का ऐलान

‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरुस्कार’ मौजूदा साल से शुरू होगा

Rahul Tewari, Punjab Government, Punjab Admin, World Environment Day, World Environment Day 2022, Environment Day, Environment, Indian Environment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2022

Last updated on: Jun 05, 2022, 00:00 IST

राज्य को हरा-भरा और सेहतमंद बनाने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए पंजाब सरकार ने आज आगामी जुलाई महीने से एक बार प्रयोग में आने वाले प्लासिटक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर पाबंदी लाने का ऐलान किया है।विश्व पर्यावरण दिवस-2022 को मनाने के लिए वर्चुअल तौर पर हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवाड़ी ने राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के फ़ैसले का ऐलान किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को हरा-भरा और सेहतमंद बनाने के लिए जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई जायेगी। राहुल तिवाड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महान गुरू साहिबान के दिखाऐ मार्ग पर चलते हुये पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

राज्य भर में 55 एस.टी.पीज़ स्थापित करने का ऐलान करते हुये सचिव ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्लांट जल प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक घटाने के साथ-साथ संशोधित पानी की खेती और अन्य सहायक धंदों के लिए प्रयोग करेंगे। जैविक ईंधन आधारित औद्योगिक इकाईयों को कुदरती गैस आधारित इकाईयों में तबदील करने के लिए राज्य सरकार की पहलकदमियों के बारे बोलते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक इकाईयों में अत्याधुनिक मीटर लगा कर औद्योगिक इकाईयों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की है और साथ ही इसकी जांच करने के लिए ऑनलाइन निगरानी स्टेशन भी शुरू किये हैं जिससे पानी और हवा के प्रदूषण का स्तर घटाया जा सके। 

राहुल तिवाड़ी ने बताया कि इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए ‘क्लाइमेट एक्शन प्लान 2.0’ तैयार है।एक अन्य पहलकदमी में सचिव ने पर्यावरण के संरक्षण और राज्य के बहुमूल्य कुदरती साधनों के संरक्षण में शानदार योगदान के लिए मौजूदा वर्ष से ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरुस्कार’ देने का ऐलान किया। 

उन्होंने कहा कि यह पुरुस्कार कुदरती संसाधनों की संभाल के लिए व्यक्तियों /संस्थाओं की तरफ से की गई बेमिसाल मेहनत का सम्मान होगा। राहुल तिवाड़ी ने कहा कि यह अवार्ड धरती के महान सुपुत्र और महान शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जायेगा, जिन्होंने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।

इस मौके पर सचिव ने 50 एम.एल.डी. के सामर्थ्य वाला एफ्लुऐंट ट्रीटमेंट प्लांट (सी.ई.टी.पी.), लुधियाना और कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में स्थापित तंदरुस्त पंजाब मिशन की मुख्य विशेषताएं दिखाने के लिए गैलरी को राज्य के लोगों को समर्पित किया। उन्होंने पंजाब जीव-विभिन्नता बोर्ड और पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्यौगिकी कौंसिल की तरफ से सांझे तौर पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘थ्रैटनड फलोरा एंड फौना ऑफ पंजाब’ भी जारी की। 

मिशन तंदुरुस्त पंजाब की सोसायटी की तरफ से तैयार वित्तीय साल 2022-23 के लिए मिशन तंदुरुस्त पंजाब कार्य योजना और विद्यार्थी गतिविधि के बारे पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टैकनोलोजी द्वारा जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी तैयार की पुस्तक के अलावा पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से पर्यावरण एक्ट, अधिनियमों और नियमों के बारे तैयारी की संक्षिप्त सूचना को भी जारी किया गया है।

इस मौके पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन प्रोफ़ैसर डॉ. आदर्श पाल विग्ग और मैंबर सचिव इंजीनियर करुनेश गर्ग, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के डायरैक्टर डॉ. मनीष कुमार, पुष्पा गुजराल साइंस यूनिवर्सिटी, कपूरथला के डायरैक्टर जनरल डॉ. नीलिमा जीरथ, पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्यौगिकी कौंसिल के प्रशासनिक डायरैक्टर डॉ. जे.के. अरोड़ा और मिशन तंदरूस्त पंजाब के नोडल अधिकारी गुरहरमिन्दर सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Tewari , Punjab Government , Punjab Admin , World Environment Day , World Environment Day 2022 , Environment Day , Environment , Indian Environment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD