Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

पंजाब द्वारा नॉलेज सिटी मोहाली में एन्वायरमैंट रिसोर्स सैंटर स्थापित किया जाएगा

सैंटर को 1 जनवरी से पंजाब बायोटैक्रोलॉजी इनक्यूबेटर के कैंप कार्यालय से चालू किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2020

Last updated on: Dec 31, 2020, 00:00 IST

वातावरण की संभाल और स्थायी सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पंजाब बायोटैक्रोलॉजी इनक्यूबेटर (पी.बी.टी.आई) और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) द्वारा नॉलेज सिटी मोहाली में मिलकर एन्वायरमैंट रिसोर्स सैंटर (ई.आर.सी.) स्थापित किया जायेगा। इस सैंटर को 7.5 करोड़ रुपए स्थापित करने के लिए करारनामे पर पी.बी.टी.आई. द्वारा सी.ई.ओ. डा. अजीत दूआ और पी.पी.सी.बी. द्वारा मैंबर सचिव करुनेश गर्ग ने हस्ताक्षर किये। इस मौके पर विज्ञान, तकनीक और वातावरण विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी और पी.पी.सी.बी. के चेयरमैन प्रोफ़ैसर एस.एस. मरवाहा भी मौजूद थे। ज़रूरत को मुख्य रखते हुए यह सैंटर मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में पी.बी.टी.आई. के कैंप ऑफिस में 1 जनवरी से चालू किया जायेगा, जिससे वातावरण से सम्बन्धित अनुसंधान, उद्योग जगत, सरकारी विभागों, पंजाब की ओर से सबंधित पक्षों और साथ लगते राज्यों के कौशल विकास और सलाह मशवरे सम्बन्धी ज़रूरतें  पूरी की जा सकें। इस मौके पर विज्ञान, तकनीक और वातावरण विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी ने कहा कि सैंटर की स्थापना के साथ वातावरण की निगरानी सम्बन्धी प्रबंध को मज़बूती मिलेगी और इसकी देख-रेख के लिए राज्य में नीति लागू की जाने के साथ ही विज्ञान और तकनीक के द्वारा वातावरण को पेश मसलों से निपटने के सामथ्र्य को भी मज़बूत मिलेगी।

पी.पी.सी.बी. के चेयरमैन डा. एस.एस. मरवाहा ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मौजूदा समय में राज्य में कोई भी ऐसी संस्था नहीं जोकि वातावरण से सम्बन्धित चुनौतियों का सामना करने के लिए उद्योग जगत और अन्य सम्बन्धित पक्षों की मदद कर सके। उन्होंने आगे कहा कि इस सैंटर द्वारा प्रांतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को तकनीकी मदद दी जायेगी, जिससे अनुसंधान सम्बन्धी ज़रूरतों के अलावा हरेक राज्य की ज़रूरत के अनुसार मापदंड निर्धारित किये जा सकें और वातावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कार्यविधी निर्धारित की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि इस सैंटर द्वारा विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित जानकारी उद्योगों और अन्य सम्बन्धित पक्षों को मुहैया करवाई जा सके, जिससे कि प्रदूषण नियंत्रण प्लांटों/उपकरणों/तकनीकों की कारगुज़ारी का मूल्यांकन किया जा सके। इस सैंटर द्वारा ऐफलूऐंट ट्रीटमेंट प्लांटों और हवाई प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को चलाने वालों, लैबारेट्री स्टाफ और सरकारी अधिकारियों के लिए कौशल विकास और जागरूकता प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। यह सैंटर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठनों के साथ तालमेल करेंगे। डा. मरवाहा ने यह भी जानकारी दी कि इस सैंटर के अंतर्गत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब बायोटैक्रोलॉजी इनक्यूबेटर के स्टाफ के अलावा बाहरी माहिरों की महारत का फ़ायदा सभी सम्बन्धित पक्षों को मिलेगा। सी.ई.ओ पंजाब बायोटैक्रोलॉजी इनक्यूबेटर डा. अजीत दूआ ने बताया कि समय बीतने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर मदद की से इस सैंटर को और भी मज़बूती प्रदान की जायेगी।

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Biotechnology Incubator , PBTI , Punjab Pollution Control Board , PPCB , Environment Resource Centre , ERC , Rahul Tewari , Prof. SS Marwaha , Dr Ajit Dua , Krunesh Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD