Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘खेत मज़दूर जत्थेबंदियों के सांझे मोर्चो’ की माँगें हमदर्दी से हल की जाएं : ब्रह्म मोहिंद्रा

स्थानीय निकाय मंत्री ने सात श्रमिक यूनियनों की नुमायंदगी कर रहे ‘सांझा मोर्चा’ के साथ 3 घंटे लम्बी मीटिंग की

Brahm Mohindra, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Khet Mazdoor Jathebandian da Sanjha Morcha, A.Venu Prasad, K.A.P. Sinha, Rahul Tewari, V. K. Janjua, Vikas Garg, Manpreet Singh Chhatwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2021

Last updated on: Aug 25, 2021, 00:00 IST

बेज़मीने खेत मज़दूरों और समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए ‘खेत मज़दूर जत्थेबंदियों का सांझा मोर्चा पंजाब ’ की सभी 9 माँगों को हमदर्दी से हल किया जाएँ। यह प्रगटावा खेत मज़दूर जत्थेबंदियों का सांझा मोर्चा के साथ पंजाब भवन, चण्डीगढ़ में हुई तीन घंटे लम्बी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने किया।मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री मोहिंद्रा ने मज़दूर वर्ग के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री की चिंता को दोहराया और नुमायंदों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श के बाद श्रमिकों की सभी माँगों को पहल के आधार पर हल किया जायेगा। मीटिंग में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.के. जंजूआ, पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम -मैनेजिंग डायरैक्टर, श्री ए.वेनू प्रसाद, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव श्री राहुल तिवारी, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत के डायरैक्टर श्री मनप्रीत सिंह छतवाल शामिल थे।

तीन किसान विरोधी खेती कानूनों के मुद्दे पर बोलते हुये श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने स्पष्ट किया कि विधान सभा के द्वारा पास किये गए 3 खेती कानूनों को रद्द करने सम्बन्धित प्रस्ताव, जो केंद्र को भेजा जाना है, माननीय सम्बन्धित अथारिटी पंजाब के पास मंज़ूरी के लिए रुका है जिसका पंजाब सरकार ने इसका सख़्त विरोध किया है और सरकार शुरु से किसान भाईचारे के साथ डटकर खड़ी है।मीटिंग में राशन कार्ड का निर्विघ्न वितरण, लेबर कोडों के प्रति मोर्चो की चिंताएं, माईक्रो -फाईनांस कंपनियों के द्वारा दिए कर्जों की माफी और उनकी तरफ से अपनाए गए ज़बरदस्त उपायों, बिजली के कुनैकशनों की पुनः बहाली समेत बढ़कर आए बिजली के बिलों में सुधार, मनरेगा स्कीम को प्रभावशाली ढंग से लागू करना, बुढापा पैंशन में संशोधन और बेज़मीने एस.सी /एस.टी और समाज के अन्य गरीब वर्गों को पंचायती ज़मीन में से रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट करना सम्बन्धी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।स्थानीय निकाय मंत्री के निर्देशों और भूमि रहित मज़दूरों के लिए 5 मरले के रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट और अन्य सम्बन्धित मुद्दों को सुलझाने के लिए सांझा मोर्चा की मीटिंग 7 सितम्बर, 2021 को विकास भवन, मोहाली में रखी गई है।श्री मोहिंद्रा ने सभी सम्बन्धित विभाग के मुखियों को मीटिंग में उठाये गए मुद्दों को समयबद्ध ढंग से हल करने और विभिन्न मुद्दों सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट उनको पेश करने के आदेश दिये। सांझा मोर्चे के नुमायंदों ने सरकार की तरफ से उनकी चिंताओं को ग़ौर के साथ सुनने के लिए संतोष जाहिर किया।  

 

Tags: Brahm Mohindra , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Khet Mazdoor Jathebandian da Sanjha Morcha , A.Venu Prasad , K.A.P. Sinha , Rahul Tewari , V. K. Janjua , Vikas Garg , Manpreet Singh Chhatwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD