Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

BJP प्रवक्ता ने पूरे देश के सामने TV पर सोनिया गांधी को कह दिया BAR बाला,कांग्रेस ने मचा दिया बवाल

BJP प्रवक्ता Prem Shukla ने Sonia Gandhi के लिए किया अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, कांग्रेस ने J P Nadda को लेटर लिखकर माफी मांगने को कहा

Prem Shukla Comment, Prem Shukla Latest Comment, Prem Shukla Insults Sonia Gandhi, Prem Shukla BJP, Who Is Prem Shukla
Listen to this article

5 Dariya News

26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

BJP के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने एक नया बखेड़ा शुरू कर दिया है। एक टीवी चैनल  में डिबेट के दौरान प्रेम शुक्ला ने सोनिया गाँधी (Sonia Gandhi) के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।  इस पर अब कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J P Nadda) को पत्र लिखकर माफी की मांग की है।

Also Read: लोक सभा में तख्तियां लहराने और नारेबाजी से नाराज स्पीकर बिरला ने दी कार्रवाई की चेतावनी

वहीं पत्र में चेतावनी दी गई है यदि दोबारा ऐसा होता है तो मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बीजेपी प्रमुख नड्डा को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस 23 जुलाई को एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर चर्चा के दौरान शुक्ला द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गाँधी (Sonia Gandhi) के लिए अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराती है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के बारे में बात करने वाले बीजेपी के शीर्ष नेताओं और प्रवक्ताओं ने देश की महिलाओं खासतौर से एक राष्ट्रीय पार्टी की 75 वर्षीय अध्यक्ष के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। 

Also Read: महंगाई की चर्चा से भाग रहा है विपक्ष : पीयूष गोयल

नड्डा को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना वैदिक काल से ही भारत की महान परंपरा रही है और इसलिए सत्तारूढ़ बीजेपी से राजनीति में शालीनता और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद की जाती है लेकिन पार्टी ने अपनी भाषा और व्यवहार से बार-बार निराश किया है। रमेश ने कहा, ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और आपसे यानी J P Nadda से हमारी अपील है कि आप अपनी पार्टी नेताओं की शर्मनाक और अभद्र टिप्पणियों के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगें और साथ ही अपने प्रवक्ताओं तथा नेताओं को राजनीति की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचाने और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से दूर रहने के लिए भी कहें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सोनिया गांधी को BAR बाला कहकर पुकारा। जिसके बाद उस टीवी शो में हंगामा को गया है। हम आपके साथ उस डिबेट का वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। आप खुद ही देख लीजिए कि बीजेपी प्रवक्ता ने सोनिया गांधी के लिए क्या क्या कहा।

Also Read: मैं जवाहरलाल नेहरू की नीतियों की आलोचना करता हूं, उनकी मंशा की नहीं : राजनाथ सिंह

रमेश ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की आपत्तिजनक भाषा दिखाती है कि बीजेपी न तो महिलाओं का सम्मान करती है और न ही वह राजनीति में शालीनता में यकीन रखती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी के किसी नेता ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।  देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने देश की सम्मानित महिलाओं और खासतौर से विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

 

Tags: Prem Shukla Comment , Prem Shukla Latest Comment , Prem Shukla Insults Sonia Gandhi , Prem Shukla BJP , Who Is Prem Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD